इस देश में भूकंप से भारी तबाही: मृतकों की संख्या 235 पहुंची; 4,300 से अधिक घायल, 39 हजार लोग अब भी लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कराकस।
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भीषण भूकंपों के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
39 हजार से ज्यादा लोग लापता
सरकार के अनुसार 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबे के नीचे अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मलबे के भीतर से आ रही लोगों की आवाजें
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कई ध्वस्त इमारतों के मलबे के भीतर से अब भी लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त की जा रही है।
राष्ट्रीय अवकाश के कारण बढ़ा नुकसान
बताया जा रहा है कि बुधवार, 25 जून, को वेनेजुएला में 1821 के काराबोबो युद्ध की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश था। अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे और फीफा विश्व कप का मैच देख रहे थे। इसी दौरान आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण बड़ी संख्या में इमारतें ढह गईं, जिससे हजारों लोग मलबे में दब गए।
हजारों मौतों की आशंका
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के आकलन के अनुसार इस भूकंप में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की 44 प्रतिशत संभावना है। वहीं एक लाख से अधिक लोगों की मौत होने की 30 प्रतिशत आशंका भी जताई गई है। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने आ सकेगा।
अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान
प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। बड़ी संख्या में इमारतें, सड़कें, पुल और सार्वजनिक ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है।
देश में आपातकाल लागू
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। सेना, पुलिस, राहत एजेंसियों और चिकित्सा टीमों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है।
भारत ने मदद का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से बातचीत कर इस भीषण आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया और भारत की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!