शहर में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, 4 सेक्टर में बांटा: छत के रंग से होगी पहचान; 10 दिन में अनिवार्य पंजीयन, नियम नहीं मानने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में तेजी से बढ़ रहे ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। सोमवार को ट्रैफिक डीसीपी कार्यालय पलासिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में (प्रभारी डीसीपी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने ई-रिक्शा संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ई-रिक्शाओं का संचालन अब सेक्टर आधारित व्यवस्था के तहत किया जाएगा। इसके लिए पूरे शहर को चार जोन में विभाजित कर चार सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर के ई-रिक्शाओं की पहचान के लिए अलग-अलग रंग भी निर्धारित किए गए हैं, जिससे उन्हें आसानी से पहचाना जा सके।
जोन-1 के ई-रिक्शाओं की छत का रंग नीला, जोन-2 का पीला, जोन-3 का लाल और जोन-4 का सफेद रहेगा। इससे सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शाओं की पहचान और निगरानी आसान हो सकेगी।
ई-रिक्शाओं को सेक्टर आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। यदि किसी मालिक के पास एक से अधिक ई-रिक्शा हैं तो उन्हें अलग-अलग जोन में आवंटित किया जाएगा, ताकि किसी एक क्षेत्र में वाहनों का दबाव अधिक न बढ़े। यातायात पुलिस ने सभी ई-रिक्शा चालकों को 10 दिन के भीतर पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।
पंजीयन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा भरना होगा और वाहन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। जोन-1 और जोन-4 के ई-रिक्शाओं का पंजीयन ट्रैफिक थाना पश्चिम (महूनाका) में किया जाएगा, जबकि जोन-2 और जोन-3 के ई-रिक्शाओं का पंजीयन ट्रैफिक थाना पूर्व (एमटीएच कंपाउंड) में होगा।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
डीसीपी त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद बिना पंजीयन संचालित ई-रिक्शाओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ई-रिक्शाओं को पीछे की ओर से खुला रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अंदर की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य शरद नाईक, बैटरी ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष राजेश बिडकर सहित यातायात पुलिस के अधिकारी और ई-रिक्शा प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!