नशे के खिलाफ दूधी का मॉडल नंबर-1: जागरूकता से लेकर एक्शन तक दिखाई दमदार पुलिसिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

'नशे से दूरी, है जरूरी 0.2' अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर कमिश्नर ने किया सम्मानित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ कार्रवाई के अलावा समाज को जागरूक करने की ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे से बचाने की ऐसी मुहिम छेड़ी कि पूरा अभियान मिसाल बन गया।
सैकड़ों विद्यार्थियों को सड़कों पर उतारकर नशे के खिलाफ शपथ दिलाई, मोहल्लों में चौपाल लगाई, नशेड़ियों पर केस दर्ज किए और कॉलेज कैंपस तक पहुंचकर छात्रों को कानून का आईना दिखाया। उनके इसी बहुआयामी अभियान ने उन्हें पूरे शहर में अलग पहचान दिलाई। इससे खुश होकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने भी उनके काम पर मुहर लगाते हुए उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें सम्मानित किया।
प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 15 से 31 जुलाई तक चलाए गए नशे से दूरी, है जरूरी 0.2 अभियान में इंदौर के नगरीय क्षेत्र में भंवरकुआं थाना सबसे प्रभावी प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहा। टीआई संतोष दूधी ने नेहरू स्टेडियम से भंवरकुआं चौराहा तक करीब 1200 छात्र-छात्राओं की मैराथन आयोजित कराई, जिसमें डीएवीवी परिसर, विभिन्न हॉस्टलों और किराए से रहने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।
यही नहीं, टीआई दूधी ने थाना क्षेत्र की कॉलोनियों और मोहल्लों में 25 से अधिक जनजागरूकता बैठकें आयोजित कर अभिभावकों और रहवासियों को नशे के दुष्परिणाम बताए। लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
30 से ज्यादा नशेड़ियों पर कार्रवाई... पुलिस ने 30 से अधिक नशेड़ियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की। इसी दौरान डीएवीवी के आईईटी हॉस्टल में चिलम और गांजे का सेवन करने वाले छात्रों की जानकारी मिलने पर पांच छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। बाद में अन्य छात्रों के सामने उन्हें समझाइश दी गई कि एक आपराधिक केस उनके भविष्य पर कितना भारी पड़ सकता है।
टीआई संतोष दूधी के इसी प्रभावी और संतुलित अभियान से प्रभावित होकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस महकमे में इस सम्मान को नशे के खिलाफ प्रभावी पुलिसिंग और सामुदायिक भागीदारी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!