खबर
Top News

नशे में धुत बदमाशों ने कार को मारी टक्कर: विरोध किया तो कर दी पिटाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
नशे में धुत बदमाशों ने कार को मारी टक्कर

पत्नी से भी की धक्का-मुक्की, बीच-बचाव करने आए बाइक सवार युवकों को पीटा, एक के फाड़े कपड़े

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हारगंज थाना क्षेत्र में नशे में धुत्त कार सवार युवकों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। 15वीं बटालियन के सामने सिंगल पर खड़ी कार में तेज रफ्तार आर्टिगा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार बदमाशों ने पहले तो गाली-गलौज शुरू की।

जब महिला ने उनकी हरकतों का वीडियो बनाना चाहा तो आरोपी उससे भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने लगे। यह देख बीच-बचाव करने पहुंचे बाइक सवार युवकों को भी कार सवार नशेड़ी बदमाशों ने जमकर पीटा। मारपीट में एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए।

पुलिस को सूचना देने पर आरोपी मौके से कार लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित आयुष गंगराड़े के मुताबिक- वह रात में अपनी मां और पत्नी के साथ मरीमाता की ओर जा रहा था। 15वीं बटालियन के सामने सिंगल पर उसने अपनी कार रोकी थी। इसी दौरान आर्टिगा कार (एमपी-09 बीटी-0772) का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उसकी कार (एमपी-09 सीजे-4478) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आयुष और उसके परिजनों ने जब टक्कर का विरोध किया तो आर्टिगा सवार युवक नशे की हालत में उनसे विवाद करने लगे। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान आयुष की पत्नी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की।

सड़क पर हंगामा देख आसपास मौजूद लोग भी जमा होने लगे। महिला के साथ बदसलूकी होते देख पास में खड़े बाइक सवार कुछ युवकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर आरोपी उनसे ही भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए। आयुष ने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी आर्टिगा कार लेकर भाग गए।

आरोपियों की तलाश... प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद आयुष को थाने बुलाया, जहां उसकी शिकायत पर आर्टिगा चालक और उसके साथियों के खिलाफ दुर्घटना, मारपीट, धमकी और गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल... इधर घटना की किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कार चालक युवक बीच चौराहे सड़क पर हंगामा करते हुए तीन युवकों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं इसके अलावा भी घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। हालांकि मामले में पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 11 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 12 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 12 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 12 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 12 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 12 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 13 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 13 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 13 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 13 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 14 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 14 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 14 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 14 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!