नशे में सांसद के गनमैन की गुंडागर्दी: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर तानी रिवॉल्वर; फायर की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजी रोड थाना क्षेत्र में सांसद शंकर लालवानी के पीएसओ (गनमैन) पर नशे की हालत में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर रिवॉल्वर तानने और फायर करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए, क्योंकि आरोपी को घंटों थाने में बैठाए रखने के बाद देर रात एफआईआर दर्ज की गई।
घटना लोखंडे पुल के पास की है। सदर बाजार निवासी दीपक उर्फ सिद्धू पुरोहित साथियों विशाल काले और अनुज गोड के साथ भेरूबाबा को चोला चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति खुलेआम शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहा है।
पूछताछ में उसकी पहचान अविनाश भदौरिया, आरक्षक, प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के रूप में हुई। हंगामा हुआ तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझाइश के बाद अविनाश को वहां से भेज दिया। कुछ ही देर में वह दोबारा लौटा और गालियां देने लगा।
इसी दौरान अविनाश ने रिवॉल्वर निकालकर कार्यकर्ताओं पर तान दी और दो बार ट्रिगर दबाया, हालांकि गोली नहीं चली। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यकर्ता जान बचाकर भागे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अविनाश भदौरिया को रिवॉल्वर सहित पकड़कर थाने ले गई। इसके बावजूद देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस बात से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एमजी रोड थाने का घेराव कर दिया। भारी दबाव के बाद रात करीब 11 बजे एफआईआर दर्ज की गई।
टीआई विजय सिंह सिसौदिया के अनुसार, मामले में बीएनएस 2023 की धारा 115(2), 296(b), 351(3) के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वहीं आवेदन में अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!