शराब के नशे में कॉलोनी में मचाया उत्पात जमकर की पत्थरबाजी: पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ा; घटनास्थल पर ले जाकर मंगवाई माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र की पीली मल्टी डायमंड कॉलोनी में शराब के नशे में उपद्रव मचाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की। आरोपियों ने न सिर्फ पत्थरबाजी की बल्कि पुलिस बैरिकेड्स को भी फेंकते नजर आ रहे थे।
पुलिस ने दोनों को मौके पर ले जाकर आम जनता से माफी मंगवाई, जिसके बाद रहवासियों ने तालियां बजाकर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना 4 फरवरी की देर रात की है। केशव नगर स्थित पीली बिल्डिंग के पास दो युवक शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए पत्थर फेंकने लगे। अचानक हुई पत्थरबाजी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी की। कुछ ही देर में दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कृष्ण उर्फ कान्हा पिता जयराम सोनगरा निवासी बजरंग नगर शिरपुर और रूपेश पिता सतीश विश्वकर्मा निवासी डायमंड पैलेस बताए।
पुलिस दोनों को उसी स्थान पर ले गई जहां उन्होंने उपद्रव किया था। यहां उनसे कॉलोनीवासियों के सामने माफी मंगवाई गई। आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का वादा किया। यह देख रहवासियों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम का धन्यवाद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है।
संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!