नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा: पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भेजा, आरोपी इलाज का बहाना बनाकर हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार नशे में ड्राइविंग अब जानलेवा साबित हो रही है। सड़क को रेसिंग ट्रैक समझने वाले लापरवाह वाहन चालकों के कारण रोजाना लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
ताजा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का पैर टूट गया, जबकि आरोपी चालक इलाज का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया।
विजय नगर पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान मनोज पिता जगदीश जाट निवासी धार के रूप में हुई है, जो बाइक (एमपी 11 जेडके 9323) से जा रहा था। घटना रसोमा चौराहे पर रात करीब 3 बजे की है।
तेज रफ्तार कार (क्रमांक एमपी 08 एफए 8398) के चालक ने विजय नगर की ओर से एलआईजी की तरफ जा रहे बाइक सवार को लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाते हुए टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसे में मनोज का पैर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रिक्शा से निजी अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
आरोपी चालक की तलाश जारी: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक सयाजी होटल की ओर से रसोमा चौराहे की तरफ तेज रफ्तार में आ रहा था और नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन वह इलाज का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया।
हालांकि पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है। मामले में पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। घायल मनोज की शिकायत पर चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।
तेज रफ्तार ट्रक ने दोस्तों को रौंदा, युवक की मौके पर मौत
लसूड़िया क्षेत्र में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। लसूड़िया पुलिस के अनुसार हादसा एबी रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। ट्रक (आरजे 09 जीडी 6178) के चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में ग्रीन व्यू प्रीमियम, सिंगापुर टाउनशिप निवासी 25 वर्षीय हिमांशु यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी 24 वर्षीय श्रेया अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि हिमांशु लैंटर्न चौराहा स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में काम करता था, जबकि श्रेया एमजी रोड के एक ज्वेलरी शोरूम में नौकरी करती है।
दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे और रोज की तरह गुरुवार सुबह साथ में ड्यूटी के लिए निकले थे।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रेया को अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
डंपर से टकराई अर्टिगा, दंपति-बेटा घायल, चालक फरार
कनाड़िया क्षेत्र में आज अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कनाड़िया ब्रिज पर एक अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में कार सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि एक आयशर वाहन अचानक ओवरटेक करते हुए डंपर के सामने आ गया, जिसके चलते डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे चल रही अर्टिगा कार डंपर में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलने पर कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों की पहचान मेघा वाकले (निवासी नासिक), उनके पति निलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं उनकी बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस ने एफआरवी वाहन से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक निलेश वाकले को सिर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी मेघा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। अंशू को भी चोटें आई हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!