घर से लापता हुए मानसिक विक्षिप्त बच्चे के साथ नशेड़ी ने की हरकत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी क्षेत्र से घर से भटका एक मानसिक विक्षिप्त बच्चा कल खजराना क्षेत्र में पहुंच गया, जहां उससे कुछ युवकों ने हरकत शुरू कर दी। वहां से गुजर रही एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उस बच्चे को उनसे छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी।
कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायत अपर कलेक्टर रोशन राय तक पहुंची, जिनके निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग ने कार्रवाई की और बच्चे को लाकर माता-पिता को सौंपा।
बच्चे के बारे में कोई कदम उठाने से कई विभागों ने टालमटोली की। जिस विभाग पर जिम्मेदारी थी, उसने ही मुंह मोड़ लिया। एमआईजी क्षेत्र से एक बच्चा जो कि मानसिक विक्षिप्त था, घर पर बिना बताए कहीं चला गया।
इस दौरान बारिश भी हुई। चिंतित माता-पिता ने पहले उसे ढूंढा और नहीं मिला तो थाने और सामाजिक न्याय विभाग को सूचना दी। पुलिस और विभाग ने बच्चे का फोटो समेत गुम होने की सूचना सार्वजनिक की।
शाम के वक्त उक्त बच्चा खजराना क्षेत्र में पहुंच गया, जहां कुछ नशेड़ी युवक उसके साथ अनुचित हरकत कर रहे थे।
सामाजिक कार्यकर्ता थाने लेकर पहुंचीं
तभी वहां से सामाजिक कार्यकर्ता नीलोफर गुजरीं, जिन्होंने युवकों को भगाया और बच्चे को साथ लेकर खजराना थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसे रखने या सहयोग करने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता सदस्य संगीता सिंह को जानकारी दी।
उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। लेकिन बच्चे की मदद से असमर्थता जता दी गई। इसके बाद सामाजिक न्याय विभाग को सूचना दी तो जवाब मिला कि बगैर उच्च अधिकारी के आदेश के बच्चे को नहीं रखा जा सकता। बाल संप्रेक्षण गृह जाने की सलाह दे दी गई।
कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
इसके बाद अपर कलेक्टर रोशन राय को बच्चे की जानकारी दी गई, जिन्होंने सामाजिक न्याय विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभाग ने रिकार्ड खंगाला तो पाया कि बच्चे की गुम होने की खबर आई थी।
परिजनों से मिलकर खुश हुआ बच्चा
फिर विभाग के अधिकारी शैलेंद्र सोलंकी ने बच्चे के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद बच्चे के माता-पिता खजराना थाने पहुंचे और वहां से बच्चे को लेकर एमआईजी थाना पहुंचे। इसके बाद बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चा परिजनों से मिलकर खुश हुआ। थाने पर चाइल्ड हेल्पलाइन सदस्य भी पहुंच गए थे। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने खजराना पुलिस के असहयोगात्मक रवैया पर रोष जताया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!