एसडीएम कार्यालय में नशाखोरी: शराब पीते कैमरे में कैद हुआ बाबू; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
एसडीएम कार्यालय में शराब पीने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक बाबू के शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में दफ्तर के अंदर ही कर्मचारी शराब पीता कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप
वीडियो सामने आने के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सरकारी दफ्तर के भीतर इस तरह शराब पीने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इतना ही नहीं इस घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
चौकीदार ने रोका, फिर भी पीता रहा शराब
SDM कार्यालय में पदस्थ चौकीदार ने बताया कि उसने बाबू को शराब पीने से मना किया था। चौकीदार के मुताबिक, “मैंने उसे रोका कि यहां ये सब मत करो, लेकिन वह रात करीब 10 बजे तक बैठा हुआ था।”
SDM के पहुंचने से पहले भागा कर्मचारी
घटना की सूचना मिलने पर SDM अनुराग तिवारी देर रात ही कार्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही बाबू वहां से निकल चुका था।
SDM ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत
SDM अनुराग तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि दोषी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधि बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर संबंधित कर्मचारी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!