मानसून की सुस्ती से एमपी में सूखे जैसे हालात: जून में 52% कम बारिश; बोवनी पर संकट, आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की देरी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जून के लगभग पूरे महीने में प्रदेश को सामान्य से 52 फीसदी कम बारिश मिली है, जिससे खेतों में नमी की कमी बनी हुई है और सोयाबीन समेत खरीफ फसलों की बोवनी प्रभावित हो रही है।
48 जिलों में सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 70.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 34.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के 55 में से 48 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
ये संभाग रहे सबसे अधिक प्रभावित
सबसे अधिक प्रभावित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा संभाग रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बोवनी के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी आवश्यक होती है, जो कम से कम 4 इंच बारिश के बाद ही बनती है। फिलहाल यह स्थिति केवल भोपाल जिले में बनी है, जहां सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
मानसून की देरी बनी बड़ी वजह
प्रदेश में मानसून की सामान्य प्रवेश तिथि 15 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार अब तक मानसून प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून के सक्रिय होते ही बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है और वर्षा का घाटा कुछ हद तक कम हो सकता है।
पूर्वी हिस्से में सबसे ज्यादा असर
प्रदेश के पूर्वी जिलों जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में औसतन 71 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी हिस्से में भी सामान्य से 33 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि खरीफ सीजन की शुरुआत बारिश पर ही निर्भर रहती है।
17 जिलों में प्री-मानसूनी बारिश
सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलीं। धार में करीब 2 इंच बारिश हुई, जबकि भोपाल में पौन इंच पानी गिरा। इंदौर, उज्जैन, रायसेन, खंडवा, सागर, सतना और जबलपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर चला।
आज 30 जिलों में बारिश, 4 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम सहित 30 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं जबलपुर, मंडला, दमोह और उमरिया में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
स्थिति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ी तो किसानों को राहत मिल सकती है, अन्यथा खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन दोनों प्रभावित होने की आशंका है।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!