ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या: बाइक सवारों ने किया हमला; पीछा कर लाठी-टामी से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया, जहां पानी के छींटों को लेकर शुरू हुई बहस खूनी झड़प में बदल गई। इस घटना में चित्तौड़गढ़ के दो सगे ट्रक ड्राइवर भाइयों पर हमला हुआ, जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है।
छींटों को समझा थूक, भड़क उठा विवाद
जानकारी के अनुसार, छोटी सादड़ी क्षेत्र के रहने वाले उदयसिंह तंवर (42) और उनके छोटे भाई भगवानसिंह तंवर (39) अलग-अलग ट्रकों में महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहे थे।
ट्रक को रोकने की कोशिश की
रतलाम के पास फोरलेन पर चलते समय पपीते से भरे ट्रक से पानी के छींटे पीछे आ रहे बाइक सवारों पर पड़े। बाइक सवारों ने इसे थूकना समझ लिया और ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका।
होटल पर घेरकर किया हमला
कुछ दूरी पर चिकलिया टोल के पास एक होटल पर ट्रक रुका, जहां बाइक सवार भी पहुंच गए। यहां कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया।
दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से किया हमला
आरोप है कि बाइक सवारों ने अपने साथियों को भी बुला लिया और दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और टॉमी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भगवानसिंह तंवर की मौत हो गई, जबकि उदयसिंह का इलाज जारी है।
पुलिस कार्रवाई तेज
पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि एक आरोपी को इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक भगवानसिंह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र महज 7, 4 और 2 साल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मामूली विवाद बना जानलेवा
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटी-सी गलतफहमी किस तरह हिंसक रूप ले सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!