घसीट-घसीट व डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट: पति के चरित्र पर करती थी शंका; सास-ससुर गंभीर घायल बहू को ले गए थे घर
KHULASA FIRST
संवाददाता

अगले दिन एक्सीडेंट बताकर अस्पताल में किया था भर्ती, जहां उसने तोड़ा दम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मामूली नोंकझोंक, मारपीट, चरित्र शंका में हत्या के मामले लगातार आ रहे हैं। बीते दिनों कनाड़िया थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका में ऐसा विवादर हुआ कि पति ने पत्नी को सड़क पर इस कदर घसीटा और डंडे से पीटा कि वह अधमरी हो गई।
बेसुध नवविवाहिता को पति व सास-ससुर खुड़ैल थाना क्षेत्र स्थित घर ले गए। अगले दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। कनाड़िया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पति पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
अब धारा 49 बढ़ाकर मृतका के सास-ससुर को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। खुड़ैल से मर्ग डायरी आने के बाद तीनों पर हत्या की धारा बढ़ाएगी। विवाद 15 जून को हुआ था और कल्पना की मौत 17 जून हो हुई।
जानकारी के मुताबिक मृतका की मां रामसभा मालवीय ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया इकलौती बेटी कल्पना की शादी करीब दो वर्ष पहले आयुष चौहान निवासी मानसरोवर नगर, देवगुराड़िया से की थी। दोनों संपत एवेन्यू, मयंक ब्लू वाटर पार्क रोड स्थित एक परिसर में चौकीदारी करते थे।
16 जून को बड़े बेटे कुलदीप की सगाई थी। इसमें शामिल होने के लिए बहन नगीना से कल्पना को फोन लगवाया, लेकिन उसका मोबाइल नहीं लगा। इसके बाद कल्पना की सास रीना चौहान को फोन किया। रीना ने बताया कल्पना का एक्सीडेंट हो गया है और वह इंडेक्स अस्पताल में है।
जानकारी मिलते ही दोनों बेटों अमन और कुलदीप तथा बहन नगीना के साथ पहुंचीं। देखा कल्पना वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे, जिन्हें देखकर परिजनों को मारपीट की आशंका हुई।
अस्पताल से जानकारी मिली कल्पना को ससुराल पक्ष द्वारा उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे भर्ती कराया गया था। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे जहां कल्पना और आयुष चौकीदारी करते थे। पड़ोसी चौकीदार मनीष गौड़ ने बताया 15 जून की रात करीब 11:30 बजे आयुष और कल्पना के बीच विवाद हुआ था।
आयुष कल्पना को गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसने कल्पना को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर, गले, जीभ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
मारपीट के दौरान कल्पना लगातार ‘भैया बचाओ’ कहकर मदद की गुहार लगा रही थी। रात करीब 12 बजे आयुष की मां रीना चौहान पहुंची और घायल कल्पना को घर ले गई।
जांच अधिकारी सचिन आर्य के मुताबिक जानकारी लगते ही जांच शुरू की और कल्पना की मां की शिकायत पर आयुष पर कातिलाना हमले का केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कल्पना मेरे चरित्र पर और में भी उसके चरित्र पर शंका करता था।
घटना दिनांक 15 जून को गाड़ी सुधारने के लिए गया था। रात को लेट आया तो कल्पना शंका करने लगी। कहासुनी हुई जो हाथापाई तक पहुंच गई। मैने उसे सड़क पर घसीटा और डंडे से पिटाई कर डाली। बेसुध होने पर माता रीना और पिता पवन चौहान के साथ मिलकर उसे देवगुराडिया स्थित घर पर ले जाकर सुला दिया।
अगले दिन उसके पूरी तरह से बेसुध होने पर माता पिता ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में हत्या की धारा भी बढ़ेगी। कल्पना की मृत्यु खुड़ैल थाना क्षेत्र में हुई है उस थाने में मर्ग कायम हुआ है। वहां से मर्ग फाइल आने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
डेढ़ साल का है बेटा
मृतका के भाई अमन मालवीय के मुताबिक बहन कल्पना का एक डेढ़ साल का बेटा अखिल है सभी के गिरफ्तार होने के बाद उसे अपने घर ले आए। आरोपी आयुष चौहान ऐसी हरकत करेगा, अनुमान नहीं था। बहन बताती थी जीजा का चरित्र खराब है।
अन्य महिला से संबंध है। वह आयुष पर शंका करती थी। इसके चलते ही आयुष ने बहन की बेरहमी से पीटकर हत्या की है। उसके माता-पिता कल्पना को उसी दिन अस्पताल में भर्ती करा देते तो शायद बच जाती।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!