चमड़ी- दमड़ी देखकर रिश्ते तय न करें: मंत्री विजयवर्गीय
Khulasa First
संवाददाता

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला-छात्रावास के लिए जमीन देगी सरकार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चमड़ी और दमड़ी देख रिश्ते तय न करें। जिस परिवार में आप अपने बेटे-बेटी का रिश्ता तय कर रहे हैं, उसके संस्कार देखें। संस्कारित बच्चे ही समृद्ध समाज की आधारशिला हैं। परिचय सम्मेलन की परंपरा भगवान श्रीराम के जमाने से चली आ रही है। यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा इंदौर 20वें अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में में कही।
गुरु अमरदास हाल में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायणप्रसाद पंचारिया और वरिष्ठ समाजसेवी अनिल जोशी अतिथि रहे। इस मौके पर विजयवर्गीय ने समाज की धर्मशाला और छात्रावास के लिए सरकार की ओर से जमीन देने की घोषणा की। सांसद मंजू शर्मा ने कहा परिचय सम्मेलन समय की आवश्यकता है और इस पर हमारा बहुत ज्यादा फोकस होना चाहिए।
यह सम्मेलन देश में अलग पहचान रखता है। आने वाले समय में इसे और व्यापक रूप दिया जाना चाहिए। नारायणप्रसाद पंचारिया ने भी आयोजन की सराहना। समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश जोशी और युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं उद्योगपति अनिल जोशी ने आयोजन को पूरे देश के समाज के लिए आदर्श बताया।
नगरसभा अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास और आयोजन के संयोजक केसी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश उपाध्याय, कमलेश भट्ट, जयकिशन पंचारिया, जितेंद्र गौतम, रामस्वरूप जोशी, बद्रीलाल पंचोली, राहुल गौतम, राजेश तिवारी, श्रेयांश तिवारी अतिथि के रूप में शामिल हुए।
स्वागताध्यक्ष सतीश व्यास, प्रधानमंत्री कमलेश तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सह मंत्री माया शर्मा, संयुक्त मंत्री मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष राज शास्त्री तथा अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
1500 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए: जीवनसाथी की तलाश में 1500 से ज्यादा युवक-युवतियां पहुंचे। 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने मंच पर आकर परिचय दिया। कई अभिभावकों ने भी अपने बेटे-बेटियों का परिचय दिया।
मप्र के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात से भी प्रतिभागी आए। विदेशों के युवक-युवती ऑनलाइन शामिल हुए। बहुरंगी परिचय पुस्तिका ‘सुप्रयास’ का विमोचन पत्रिका के संपादक अरविंद तिवारी ने करवाया। संचालन एंकर विजया जैन और अपूर्वा शर्मा ने किया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!