मंदिर के पास मजार निर्माण पर विवाद: विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन; हटाने की मांग,भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास कथित मजार निर्माण को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
निर्माण को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अवैध निर्माण का लगाया आरोप
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू गोस्वामी ने आरोप लगाया कि अचलेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप से मजार का निर्माण किया गया है और वहां बाउंड्रीवॉल भी बनाई गई है।
उनका दावा है कि संबंधित भूमि मंदिर परिषद की है और उस पर किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल के आसपास इस प्रकार के निर्माण को तत्काल रोका जाना चाहिए तथा यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
मामले की सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति प्रशासन के समक्ष रखी है। उनकी मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्माण की वैधता और भूमि के स्वामित्व संबंधी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!