पानी भरने को लेकर विवाद: दो पक्ष भिड़े; गाली-गलौज और मारपीट हुई, थाने तक पहुंचा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भीषण गर्मी के बीच अब पानी की किल्लत विवाद की वजह बनने लगी है। ताजा मामला शहर की स्कीम नंबर-54 का है, जहां सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने पहुंच गया।
केस दर्ज, जांच शुरू
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर-54 निवासी राधा पंचोली ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह घर के पास लगे सरकारी नल से पानी भरने पहुंची थी।
गाली-गलौज और मारपीट की
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मुकेश, महावीर, अतुल, हनी और अमन ने उसे पानी भरने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि कुछ देर बाद वहां पहुंचे दो अन्य लोगों ने भी उसके साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की।
इस बात को लेकर हुआ विवाद
वहीं दूसरे पक्ष से धर्मवीर प्रजापत ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि चेतराम और उसके परिवार के लोग उनके नल से पानी भरने पहुंचे थे। जब उन्हें दूसरे नल से पानी भरने के लिए कहा गया तो विवाद शुरू हो गया।
तनाव का माहौल बन गया
धर्मवीर के मुताबिक चेतराम, उसकी पत्नी राधा और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर में बढ़ती गर्मी और पानी की कमी के बीच इस तरह के विवाद अब लगातार सामने आने लगे हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!