हाईड्रेंट पर पानी लेने को लेकर हुआ विवाद: भाजपा मंडल महामंत्री और परिवार पर पार्षद का जानलेवा हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 51 स्थित मेडिस्टा हॉस्पिटल के पास बने सरकारी पानी के हाईड्रेंट पर पानी लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री केशव मीणा और उनके परिवार पर क्षेत्रीय पार्षद मलखान कटारिया और उनके समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया।
इसमें केशव मीणा और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोप है कि पार्षद और उनके पुत्र ने अपने 50 से अधिक साथियों के साथ मिलकर लाठियों और रॉड से न केवल हमला किया, बल्कि उनके रिक्शे में भी तोड़फोड़ की।
पीड़ित केशव मीणा ने बताया कि वे हर तीन दिन में सरकारी हाईड्रेंट से पानी लेने जाते हैं। सोमवार रात जब वे वहां पहुंचे तो पार्षद मलखान कटारिया और उनके परिजन ने उन्हें पानी लेने से रोक दिया।
पार्षद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहां किसी को भी फ्री में पानी नहीं मिलेगा। जब केशव ने अपना परिचय पार्टी कार्यकर्ता के रूप में देते हुए आग्रह किया तो पार्षद और उनके समर्थकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने पार्षद के पुत्र के नेतृत्व में लाठियों और ट्रैक्टर में रखी रॉड से केशव और उनके पिता को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पार्टी पद का हवाला देने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
पुलिस थाने में भी सुनवाई नहीं हुई
इस घटना के बाद मीणा ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को लिखित शिकायत सौंपकर पार्षद कटारिया पर कड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस थाने में भी पार्षद के दबाव के चलते उनकी सुनवाई नहीं की गई और उल्टा उन पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी के साथ हुई इस गुंडागर्दी से क्षेत्र में आक्रोश है और यह घटना अब पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यकर्ता अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या भाजपा में सम्मान निष्ठा से तय होगा या फिर गुंडागर्दी और शक्ति प्रदर्शन से। फिलहाल पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के दबाव के बीच घिरी हुई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!