एयरपोर्ट पर पास को लेकर विवाद: टर्मिनल मैनेजर और कर्मचारी को थाने ले जाने पर सवाल; अधिकारियों का दावा-नए नियमों के कारण पास जारी नहीं हो सकता था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वीवीआईपी एंट्री पास को लेकर प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है।
करीब दो घंटे तक थाने पर बैठाकर रखा
एयरपोर्ट अधिकारियों का आरोप है कि नियमों के तहत पास जारी करने में असमर्थता जताने पर टर्मिनल मैनेजर और एक कर्मचारी को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उन्हें करीब दो घंटे तक बैठाकर रखा गया। बाद में वरिष्ठ स्तर पर हस्तक्षेप के बाद दोनों को छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित इंदौर दौरे की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे थे। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा निरस्त हो गया।
इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद टर्मिनल मैनेजर मेघराम मीणा से वीवीआईपी एंट्री के लिए टर्मिनल पास जारी करने को कहा गया।
अधिकारी बोले-पास जारी करने की प्रक्रिया बदली
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, टर्मिनल मैनेजर ने अधिकारियों को बताया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के हालिया दिशा-निर्देशों के बाद टर्मिनल एंट्री पास जारी करने की प्रक्रिया बदल चुकी है।
उनके मुताबिक, अब पास जारी करने का अधिकार टर्मिनल मैनेजर के पास नहीं, बल्कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी और अधिकृत वरिष्ठ अधिकारियों के पास है।
दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एयरपोर्ट अधिकारियों का दावा है कि इसके बाद एक पुलिस अधिकारी के निर्देश पर टर्मिनल मैनेजर और 'मे आई हेल्प यू' काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी को एयरपोर्ट थाने ले जाया गया, जहां उन्हें लगभग दो घंटे तक रखा गया।
सुरक्षा नियमों की जानकारी दी थी
एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों ने केवल लागू सुरक्षा नियमों की जानकारी दी थी और वे निर्धारित प्रक्रिया से हटकर कोई पास जारी नहीं कर सकते थे।
उनका कहना है कि विमानन सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में सभी संबंधित एजेंसियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समन्वय करना चाहिए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!