न्यू लॉ कॉलेज में अनुशासन की धज्जियां: बिना चुनाव खुद को अध्यक्ष बताकर लगाए जन्मदिन के पोस्टर; प्रबंधन की चुप्पी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में नियमों को ताक पर रखने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कैंपस में बिना किसी आधिकारिक छात्रसंघ चुनाव के एक छात्र नितिन डी. पटेल ने स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर जन्मदिन के बड़े-बड़े निजी बैनर और पोस्टर लगा दिए हैं। सरकारी परिसर के भीतर इस तरह का शक्ति प्रदर्शन न केवल अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है, बल्कि सीधे तौर पर उच्च शिक्षा विभाग के नियमों को चुनौती भी।
हैरानी है जब प्रदेश के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में वर्तमान सत्र के दौरान छात्रसंघ चुनाव ही नहीं हुए तो एक छात्र ने किस अधिकार से खुद को अध्यक्ष घोषित कर दिया। कॉलेज की दीवारों और परिसर में चस्पा पोस्टर यहां की गरिमा धूमिल कर रहे हैं और विद्यार्थियों के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं।
जानकारों का मानना है शासकीय संपत्ति का व्यक्तिगत प्रचार के लिए उपयोग सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम का भी उल्लंघन है। इस घटनाक्रम ने कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
शह किसकी?- सवाल उठ रहे हैं किसकी शह पर परिसर में ये अवैध होर्डिंग्स लगाए गए और सुरक्षाकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ी? क्या प्रशासन की यह चुप्पी किसी विशेष छात्र को मूक संरक्षण का संकेत है? जयस छात्र संगठन ने कड़ा आक्रोश व्यक्त कर कॉलेज की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।
जिलाध्यक्ष पवन अहिरवार ने कहा यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों का उपहास है। प्रशासन तत्काल विवादित पोस्टरों को हटाए और स्वयं को फर्जी तरीके से पदाधिकारी बताने वाले छात्र पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।
चेतावनी दी इस प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर जल्द ही लगाम नहीं कसी तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!