वैश्विक संकट का सीधा असर चार धाम यात्रा पर: बढ़ा गैस-तेल संकट; किल्लत से सिलेंडर महंगा, श्रद्धालुओं को देर से मिल रहा महंगा खाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
दुनिया भर में चल रहे युद्ध और उससे उपजे गैस-तेल संकट का असर अब उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यात्रा के पीक सीजन में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को प्रभावित कर दिया है, जिससे श्रद्धालुओं को महंगा और देर से खाना मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण देश में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं। हाल ही में इनके दाम में करीब एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी ने होटल और ढाबा संचालकों की लागत अचानक बढ़ा दी है।
लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं
चार धाम यात्रा के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस बार भी भारी संख्या में यात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर हैं। लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के चलते भोजन व्यवस्था चरमरा गई है। कई होटल संचालकों का कहना है कि समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें इंडेक्शन चूल्हों और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
खाना बनने में अधिक समय
इंडेक्शन पर खाना बनने में अधिक समय लगने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं बढ़ती लागत का असर खाने की कीमतों पर भी साफ नजर आ रहा है। जहां पहले साधारण थाली उचित दाम में मिल जाती थी, अब वही महंगी हो गई है।
बिगड़ सकते हैं हालात
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की सप्लाई सुचारू नहीं हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। कई छोटे व्यवसायी तो सीमित संसाधनों में काम चला रहे हैं, जबकि कुछ को अपने मेन्यू में कटौती तक करनी पड़ी है।
सीधा असर पर्यटन पर
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर जारी संघर्षों और कच्चे तेल-गैस की आपूर्ति में बाधा का सीधा असर पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर पड़ रहा है। चारधाम यात्रा, जो राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है, इस संकट से अछूती नहीं रही है।
यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी
अगर सरकार और सप्लाई एजेंसियां समय रहते ठोस कदम नहीं उठातीं, तो आने वाले दिनों में न सिर्फ यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!