सड़कों पर दौड़ रही खटारा बसें: मेंटेनेंस फाइलों तक सीमित; करोड़ों रुपए डकार कर क्रेन के भरोसे एआईसीटीएसएल
Khulasa First
संवाददाता

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में आठ बार परचम लहराने वाले इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब क्रेन और टोचन के भरोसे रेंग रही है। बीते दिन राजकुमार ब्रिज पर जो तमाशा शहर की जनता ने देखा उसने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के दावों की बखिया उधेड़कर रख दी हैं।
कनाड़िया से हवा बंगला रूट पर चलने वाली रूट नंबर 5 की एक सिटी बस बीच सड़क पर टायर फटने के कारण इस कदर बेदम हुई कि उसे क्रेन की मदद से घसीटकर ले जाना पड़ा। यह मंजर शहर में चर्चा का विषय बना रहा, क्योंकि यह सिर्फ एक बस का खराब होना नहीं था, बल्कि नगर निगम और परिवहन विभाग की उस लापरवाह अफसरशाही का प्रदर्शन था, जो जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए मेंटेनेंस के नाम पर कागज में खपा रही है, जबकि सड़कों पर खटारा बसें लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं।
हैरानी और घोर लापरवाही का आलम तो यह दिखा कि जिस बस को क्रेन से टोचन किया जा रहा था, उसके आगे और पीछे कहीं भी रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं थे।
बिना नंबर प्लेट की बस का सड़क पर दौड़ना यह बताने के लिए काफी है कि एआईसीटीएसएल और आरटीओ के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत किस कदर गहरी है। बिना नंबर की बस से कोई बड़ा हादसा हो जाए तो पुलिस और प्रशासन उसकी पहचान तक नहीं कर पाएंगे। शहर में यह चर्चा आम रही कि क्या यह नंबर प्लेट जानबूझकर गायब की गई है ताकि जर्जर बसों की पहचान छिपाई जा सके और खराब मेंटेनेंस की आड में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा न हो सके?
हर महीने पास करा रहे लाखों के बिल: जनता के बीच इस बात को लेकर भी भारी आक्रोश है कि हर महीने बसों के रखरखाव और कलपुर्जों के नाम पर लाखों रुपए के बिल पास किए जाते हैं, फिर भी बसों की हालत इतनी जर्जर कैसे है कि चलते-चलते टायर फट रहे हैं।
राजकुमार ब्रिज पर क्रेन से खिंचती वह बस असल में इंदौर की बदहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था का शव वाहन नजर आ रही थी। स्मार्ट सिटी के वादे और जमीनी हकीकत के बीच का यह फासला अब जनता की जान पर भारी पड़ने लगा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!