धूम मचा ले... फिल्मी स्टाइल में किया हंगामा: मॉल की पार्किंग बनी रेसिंग ट्रैक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात टीआई मॉल की पार्किंग उस वक्त फिल्मी सीन में बदल गई, जब कुछ युवक-युवतियों ने सार्वजनिक स्थान को रेसिंग ट्रैक बना डाला। तेज आवाज में डीजे, टू-व्हीलरों की फर्राटेदार रफ्तार, एक-एक कर जलती बाइक की लाइट और शोर सब कुछ ऐसा था, मानो स्टंट शो चल रहा हो। लेकिन ‘धमाल’ ज्यादा देर नहीं चला और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी टीआई मॉल की पार्किंग में कुछ युवक-युवतियां डीजे बजा रहे हैं और बाइक से स्टंट कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तुकोगंज पुलिस टीम तत्काल पहुंची। वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई।
युवक अपनी टू व्हीलर की हेडलाइट जलाकर एक-दूसरे के चारों ओर घूम रहे थे, तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे थे और पार्किंग को बाकायदा रेसिंग ट्रैक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। तेज म्यूजिक के साथ बाइक रेसिंग और स्टंट जैसी हरकतों से न सिर्फ शांति भंग हो रही थी, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी थी। मॉल में मौजूद लोग भी परेशान हो चुके थे।
कॉलेज के छात्र-छात्रा निकले स्टंटबाज: पुलिस ने मौके से एरा जैन, वंश ओझा निवासी सिलिकॉन सिटी, हनान सैयद निवासी सत्कार बॉयज हॉस्टल, राहुल मेहरा निवासी रामकृष्ण कॉलोनी और कृष्णपाल सिंह को पकड़ा।
सभी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और अव्यवस्था फैलाने को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया। सभी कॉलेज के छात्र-छात्राएं बताए जा रहे हैं।
दी सख्त हिदायत: पुलिस ने युवकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा मॉल की पार्किंग कोई स्टंट एरिया या रेसिंग ट्रैक नहीं है। इस तरह की हरकतें न सिर्फ अपराध हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं।
चेतावनी दी भविष्य में इस तरह की गतिविधि दोबारा सामने आई तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्ती जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!