खबर
टॉप न्यूज

धर्मेन्द्र: फिल्मी और असल जिंदगी का जिंदादिल किरदार

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

26 नवंबर 2025, 4:02 pm
शेयर करें:
धर्मेन्द्र

अजय बोकिल वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हर दिल अजीज मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के इस फानी दुनिया से कूच कर जाने की खबर इस बार गलत साबित नहीं हुई। 15 दिन पहले भी ऐसी ही खबर उड़ी थी, लेकिन तब उनके परिवार ने पुष्टि नहीं की थी। धर्मेंद्र को मिला वह जीवनदान अल्प साबित हुआ और सोमवार को इस ‘वीरू’ ने अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

उनका असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। लेकिन फिल्मों में धर्मेंद्र या धर्मेंदर के रूप में मशहूर हुए। साठ से लेकर नब्बे के दशक तक फिल्मी दुनिया में धर्मेंद्र की मौजूदगी हैंडसम हीरो से लेकर प्राजी तक के किरदारों में रही। कभी वो अन्याय के खिलाफ लड़ते दिखे तो कभी हीरोइन को पटाते दिखे। 

धर्मेंद्र की लोकप्रियता का फायदा राजनीतिक पार्टियों ने भी उठाया। वो एक बार सांसद का चुनाव भी जीते। सत्तर का दशक बाॅलीवुड में धर्मेंद्र के कॅरियर का सबसे चमकदार समय था। वैसे यह नाइंसाफी ही है कि सत्यकाम और जैसी फिल्मों में संजीदा अभिनय से लेकर चुपके-चुपके तक बेहतरीन काॅमेडी करने वाले धर्मेंद्र को अभिनय की किताब में कभी सुर्खियां नहीं मिल सकीं। मुमकिन है कि उनका शरीर सौंदर्य और मोहक मुस्कान उनकी एक्टिंग पर सदा हावी रही हो।

धर्मेंद्र के नाम बाॅलीवुड का वैसा कोई युग भले न लिखा गया हो, जैसा कि केएल सहगल, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान आदि के नाम रहा है, लेकिन दशकों तक एक समांतर, प्रभावी और लोकप्रिय मौजूदगी धर्मेंद्र की हमेशा रही है। धर्मेंद्र को महान अभिनेताओ में भले न गिना गया हो, लेकिन वो हरफनमौला एक्टर थे। कुछ किरदार जैसे कि ‘अनुपमा’ का अशोक, बंदिनी का डाॅक्टर, सत्यकाम का सत्यप्रिय और शोले का वीरू, ये चंद नाम हैं, जिनके लिए धर्मेंद्र को हमेशा याद रखा जाएगा। 

इन स्थापित मानकों से हटकर धर्मेंद्र को जो बात सबसे अलग साबित करती है, वो उनका हिंदी फिल्मों का सबसे ‘हैंडसम हीरो’ होना और एक आर्य पुरुष की तरह ‘ही मैन’ दिखना। करीब चार दशकों तक महिलाएं धर्मेंद्र इस ‘खूबसूरत मर्दानगी’ की दीवानी थीं।

लेकिन धर्मेंद्र को मिली यह नैसर्गिक विरासत उनके दूसरे गुणों को कई बार हाशिए पर सरका देती है। धर्मेंद्र को इस बात का मलाल हमेशा रहा कि ‘हैंडसम हीरो’ होने के बावजूद उन्हें कभी युगांतरकारी अभिनेता नहीं माना गया। 

अच्छा काम करने के बाद भी उन्हें एक्टिंग के अवाॅर्ड नहीं मिले। हालांकि भारत सरकार ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा था, पर ‘ही मैन’ को एक जिंदादिल और जिंदगी के अंतिम क्षण तक उसे एंज्वाॅय करने की तमन्ना रखने वाले हीरो के रूप में याद किया जाएगा।

बाॅलीवुड के नौ दशकों के इतिहास में करीब आठ दशकों तक कोई न कोई अभिनेता अपने युग प्रतिनिधि चेहरा बनकर उभरता रहा है और एक अर्से तक सूरज की तरह दमकने के बाद वह अपने वजूद को बचाने में लग जाता रहा है। फिर कोई नया चेहरा उसकी जगह ले लेता है। हालांकि बीते एक दशक में बाॅलीवुड में अपने युग का बहुमान्य प्रतिनिधि चेहरा कौन है, तय करना मुश्किल है।

इस मायने में धर्मेन्द्र का, जो पंजाब के एक मध्यामर्गीय परिवार से आए थे, बाॅलीवुड में, देश में नेहरू युग के अंतिम वर्षों में उदय उस पीढ़ी के सपनों का प्रस्फुटन था, जो आजादी के समय बहुत छोटी थी और नए भारत में उसके कुछ रोमांटिक सपने थे। वह बेहतर अवसरों और सुखी जिंदगी की तलाश में संघर्षरत थी। उन सपनों में धर्मेंद्र जैसा सुंदर और मजबूत शरीर वाला हैंडसम, जिंदादिल और नेकी के रास्ते आगे बढ़ने वाला हीरो शामिल था। आजादी के बाद पारंपरिक बेडि़यों को तोड़कर आगे बढ़ने वाली लड़कियों के लिए तो धर्मेंद्र ‘सपनों के राजकुमार’ जैसा ही था।

यही कारण है कि बेहद संवेदनशील और मार्मिक अभिनय करने वाली अभिनेत्री मीनाकुमारी से लेकर ‘ड्रीमगर्ल’ हेमामालिनी तक धर्मेंद्र के मर्दाने और हसीन अंदाज पर फिदा थीं। उस जमाने में बहुत से लोग तो टाॅकीज में सिर्फ धर्मेन्द्र को देखने के लिए जाते थे। यह वो दौर था, जब धर्मेन्द्र की तुलना पर्सनालिटी के लिहाज से हालीवुड अभिनेता जेम्स डीन और पाॅल न्यूमैन से की जाती थी, हालांकि खुद धर्मेंद्र उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे।

कई हिट फिल्में, अलग-अलग किरदार, हीरो से लेकर कैरेक्टर रोल तक धर्मेंद्र की अदाकारी ने कई रंग बिखेरे, लेकिन उनका देसीपन सदा कायम रहा। गांव का एक पंजाबी जट्ट उनके भीतर हमेशा जिंदा रहा। उम्र के आखिरी दौर में वो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहे और अपने फैन्स के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें और विचार साझा करते रहे।

टैग:

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 5 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 5 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 5 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 6 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 6 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 6 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 6 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 6 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 6 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 6 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 6 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 6 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 6 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 6 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 6 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 7 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 7 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 7 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!