50 युवाओं ने कहा नशे को ना: ‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ अभियान में काउंसलिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अपराध से दूर कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस ने मानवीय पहल की। आयुक्त संतोषकुमार सिंह के मार्गदर्शन में जोन-3 द्वारा संचालित वर्दी से जागी नई उम्मीद अभियान के तहत 22 अगस्त को रीगल स्क्वेयर स्थित कार्यालय में नशा प्रभावित युवाओं और नाबालिगों के लिए जागरूकता एवं काउंसलिंग सत्र आयोजित किया। करीब 50 युवाओं ने स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।
देवी अहिल्या विवि के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के क्लिनिकल साइकोलॉजी विभाग की मनोवैज्ञानिक डॉ. निवृत्ति मिश्रा के नेतृत्व में विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने युवाओं से व्यक्तिगत संवाद किया। उनकी समस्याएं समझकर नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास को लेकर परामर्श दिया गया।
बताया गलत संगति, परिवार में नशे का वातावरण, आर्थिक व पारिवारिक परेशानी, नकारात्मक सामाजिक परिवेश, अभिभावकों का पर्याप्त ध्यान नहीं देना, जिज्ञासा और उद्देश्यहीनता युवाओं को नशे की ओर धकेलती है।
परिवार से संवाद, अच्छी संगति, शिक्षा और रोजगार से जुड़कर सकारात्मक दिशा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। क्लिनिकल साइकोलॉजी के विद्यार्थियों ने ‘मत सुनो’ ‘आनंद’ और ‘पसंद’ जैसी लघु फिल्मों से नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणाम बताए।
अभियान के तहत इच्छुक युवाओं को निःशुल्क काउंसलिंग, नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी तथा आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसीपी जोन-3 ओमप्रकाश ने की।
एसीपी संयोगितागंज नीति राजेश दंडोतिया, थाना प्रभारी संयोगितागंज केपी सिंह यादव, पलासिया सुरेंद्र रघुवंशी, छोटी ग्वालटोली संजू कामले सहित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!