55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार: कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया इलाके में करीब 55 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कमीशन पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से शराब लेकर इंदौर के रास्ते आलीराजपुर तक पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़े थे।
कनाड़िया पुलिस ने शनिवार को हनी पुत्र हरभजन टूटेजा, निवासी अमितेश नगर और मोनू उर्फ कृष्णा, निवासी रठेर, मुरैना को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने शराब की सप्लाई से जुड़े दो ठेकेदारों के नाम बताए हैं। अब पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और शराब की सप्लाई की पूरी चेन की जानकारी जुटा रही है।
वाहन को टक्कर मारने के बाद खुला शराब तस्करी का राज
मामला 22 जुलाई का है। कनाड़िया क्षेत्र में शराब से भरे एक कंटेनर ने बायपास पर एक वाहन को टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर बीट के जवान मौके पर पहुंचे। कंटेनर की जांच की गई तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब मिली।
पुलिस ने कंटेनर में सवार आकाश अहिरवार, राहुल नामदेव, विजय वैष्णव, दीपांशु सोनाने और नीतेश प्रजापति को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब ग्वालियर से लाई गई थी और इसे अलीराजपुर पहुंचाया जाना था।
इसके बाद पुलिस ने शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू की। इसी दौरान कमीशन पर काम करने वाले हनी और मोनू के नाम सामने आए।
कमीशन लेकर आलीराजपुर तक पहुंचाते थे शराब
पुलिस के अनुसार, हनी और मोनू शराब की खेप को कमीशन के आधार पर ग्वालियर और शिवपुरी क्षेत्र से आलीराजपुर तक पहुंचवाने का काम करते थे। शराब को इंदौर के रास्ते आगे भेजा जाता था।
पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर दो शराब ठेकेदारों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किससे खरीदी जाती थी, परिवहन की व्यवस्था कौन करता था और अलीराजपुर में इसकी डिलीवरी किन लोगों तक पहुंचती थी।
माउंट ब्रांड की 927 पेटी बीयर बरामद
पुलिस के मुताबिक, कंटेनर से माउंट कंपनी की करीब 927 पेटी बीयर बरामद हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह बीयर ग्वालियर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में तैयार की जाती है।
पुलिस का दावा है कि आलीराजपुर क्षेत्र में इस बीयर को कथित तौर पर 'लालटेन' नाम से छोटी दुकानों और हाईवे किनारे संचालित दुकानों पर बेचा जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी मांग अधिक होने की बात भी पूछताछ में सामने आई है। हालांकि, बीयर की बिक्री किस तरीके से और किन दुकानों के माध्यम से होती थी, पुलिस इसकी अलग से जांच कर रही है।
अब सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही पुलिस
हनी और मोनू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का फोकस शराब तस्करी की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचने पर है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से शराब की खेप किसके निर्देश पर निकलती थी, परिवहन कौन करवाता था और अलीराजपुर में इसे कौन रिसीव करता था।
पुलिस ने मामले में पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों से भी पूछताछ की है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे की जांच में शराब ठेकेदारों, सप्लायरों, परिवहन से जुड़े लोगों व अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!