16 दिन से लापता IT इंजीनियर: बेटे की तलाश में बेंगलुरु पहुंची मां; जंगल में मिला बैग-मोबाइल, अब साइबर जांच पर टिकी उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के रहने वाले 31 वर्षीय IT इंजीनियर अद्वैत उपाध्याय के लापता होने का मामला 16 दिन बाद भी अनसुलझा है। अद्वैत 7 अगस्त को बेंगलुरु के पास स्थित शिवगंगे पहाड़ियों पर अकेले ट्रैकिंग के लिए गए थे। इसके बाद से अद्वैत का कोई पता नहीं है।
घटना के बाद से बंद है मोबाइल
अद्वैत का मोबाइल भी घटना के बाद से बंद है। कई दिनों तक चले बड़े सर्च ऑपरेशन के बावजूद अद्वैत का सुराग नहीं मिलने के बाद शिवगंगे में चल रहा मैदानी तलाशी अभियान रोक दिया गया है। अब पुलिस उनकी डिजिटल हिस्ट्री, कॉल डिटेल और अन्य साइबर साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
मंगेतर से बात के बाद लापता हुए
अद्वैत बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में IT इंजीनियर हैं और उन्हें ट्रैकिंग का शौक है। 7 अगस्त को शिवगंगे जाने से पहले उन्होंने अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
अद्वैत जिस किराए की बाइक से शिवगंगे पहुंचे थे, वह पहाड़ी की तलहटी में मिली। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने पहाड़ी और आसपास के जंगलों में तलाशी शुरू की।
जंगल में मिला बैग, मोबाइल और स्वेटर
तलाशी के दौरान पहाड़ी के ऊपर बियाबान जंगल में अद्वैत का बैग, मोबाइल और स्वेटर मिला। सामान मिलने के बावजूद अद्वैत का कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय पुलिस ने NDRF, SDRF और वन विभाग की टीमों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
ड्रोन की मदद से भी जंगल और पहाड़ी क्षेत्र को खंगाला गया। करीब 100 घंटे से ज्यादा समय तक तलाशी अभियान चलने के बावजूद अद्वैत नहीं मिले।
अब लैपटॉप और सर्च हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस
मैदानी तलाशी से कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद पुलिस ने जांच का रुख तकनीकी साक्ष्यों की ओर किया है। साइबर एक्सपर्ट्स अद्वैत के लैपटॉप और डिजिटल गतिविधियों की गहराई से जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सर्च हिस्ट्री में कुछ ऐसी जानकारियां मिली हैं, जिनसे मामला और उलझ गया है।
पुलिस अब यह समझने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने लापता होने से पहले क्या-क्या सर्च किया था और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों का घटना से कोई संबंध है या नहीं। इसके साथ ही पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
16 दिन से बेटे की आवाज सुनने को तरस रही मां
अद्वैत के लापता होने की खबर के बाद उनकी मां इंदौर से बेंगलुरु पहुंच गई हैं। वह लगातार बेटे की तलाश और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। 16 दिन से बेटे की कोई खबर नहीं मिलने और उसकी आवाज तक नहीं सुन पाने से परिवार बेहद परेशान है।
पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है और उपलब्ध डिजिटल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिवगंगे पहाड़ियों पर अकेले ट्रैकिंग के लिए गया अद्वैत आखिर कहां और किन परिस्थितियों में लापता हुआ? पुलिस अब इसी सवाल का जवाब तलाश रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!