24 घंटे में 3 साइबर ठगी: फोन ऑटो-अपडेट हुआ; क्रेडिट कार्ड से इतने हजार के गिफ्ट कार्ड खरीदे,ओटीपी भी नहीं दिया, लाखों की रकम पर हाथ साफ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग मामलों में लोगों के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति रकम निकाल ली गई।
हैरानी की बात यह है कि पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने न तो किसी अनजान व्यक्ति को OTP बताया और न ही किसी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को खोला।
एक मामले में मोबाइल अचानक ऑटो-अपडेट मोड में चला गया और रीस्टार्ट होने के कुछ ही देर बाद क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपए के गिफ्ट कार्ड खरीद लिए गए।
दूसरे मामले में बैंक खाते से दो बार 50-50 हजार रुपए निकले, जबकि तीसरे मामले में क्रेडिट कार्ड से करीब 1 लाख रुपए की ऑनलाइन खरीदारी के बाद बैंक खाते से भी रकम निकाल ली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-1: खाते से दो बार 50-50 हजार रुपए निकले
सिटी सेंटर के पटेल नगर निवासी अंकित मिश्रा का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उनके मुताबिक 17 जुलाई को मोबाइल पर दो मैसेज आए, जिनमें खाते से 50-50 हजार रुपए कटने की जानकारी थी।
अंकित ने बैंक पहुंचकर खाते की जांच कराई तो बैंक अधिकारियों ने इसे साइबर फ्रॉड बताया। उनका कहना है कि उन्हें किसी अनजान व्यक्ति का फोन नहीं आया था और उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को भी नहीं खोला था।
उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। इसके बाद रविवार को ई-जीरो के जरिए विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते तक आरोपियों ने किस तरीके से पहुंच बनाई।
केस-2: फोन ऑटो-अपडेट मोड में गया, क्रेडिट कार्ड से 50 हजार की खरीदारी
मुरार के बंशीपुरा निवासी अमित पाल के पास SBI का क्रेडिट कार्ड है। अमित के मुताबिक 31 जुलाई की सुबह उनका मोबाइल अचानक ऑटो-अपडेट मोड में चला गया। करीब पांच मिनट बाद फोन अपने आप रीस्टार्ट हुआ।
फोन चालू होने के बाद एक अनजान नंबर से तीन मिस्ड कॉल आईं। इसके कुछ देर बाद अमित को ई-मेल मिला, जिसमें उनके SBI क्रेडिट कार्ड से अमेजन-पे के जरिए 50 हजार रुपए के गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड खरीदे जाने की जानकारी थी।
अमित का कहना है कि उन्होंने यह खरीदारी नहीं की थी और न ही किसी व्यक्ति के साथ OTP साझा किया था। मुरार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फोन में किसी तरह की अनधिकृत गतिविधि हुई थी या कार्ड की जानकारी किसी दूसरे माध्यम से हासिल की गई।
केस-3: क्रेडिट कार्ड से 1 लाख की शॉपिंग, खाते से भी 15,983 रुपए निकले
थाटीपुर के गल्ला कोठार निवासी कमलेश डंडोतिया के क्रेडिट कार्ड से 2 अगस्त को 1,00,434 रुपए की ऑनलाइन खरीदारी की गई। खरीदारी का मैसेज आने के बाद उन्हें अनधिकृत ट्रांजैक्शन का पता चला।
इसके बाद उनके बैंक खाते से भी 15,983 रुपए निकाल लिए गए। कमलेश का कहना है कि उन्होंने किसी को OTP नहीं बताया था और न ही उन्होंने खुद यह लेनदेन किया।
शिकायत के आधार पर थाटीपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल या डिजिटल डेटा तक अनधिकृत पहुंच बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
तीनों मामलों में पुलिस खंगाल रही डिजिटल ट्रेल
एक ही अवधि में सामने आए इन मामलों ने साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि तीनों घटनाओं में ठगी का तरीका अलग-अलग नजर आ रहा है, लेकिन पीड़ितों के OTP साझा नहीं करने के दावे के कारण पुलिस डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है।
पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, क्रेडिट कार्ड से हुई खरीदारी, मोबाइल डिवाइस और संदिग्ध नंबरों की जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इन वारदातों में मोबाइल की सुरक्षा में सेंध, कार्ड की जानकारी चोरी होने या किसी अन्य तकनीकी तरीके का इस्तेमाल किया गया था।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!