खबर
Top News

रजिया बनी गौरी: हिंदू युवक से वैदिक रीति से की शादी; सुरक्षा की मांग, युवती का दावा- भगवान शिव में आस्था और अपनी इच्छा से बदला धर्म

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 3:41 pm
शेयर करें:
रजिया बनी गौरी

खुलासा फर्स्ट, बरेली।
उत्तरप्रदेश के शहर बरेली में एक युवती के इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने और हिंदू युवक से विवाह करने का खुलासा हुआ है। युवती ने अपना नाम रजिया से गौरी देवी रखने की बात कही है।

मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में महंत आचार्य केके शंखधार की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद गौरी और उसके प्रेमी तोताराम ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

विवाह के बाद दोनों ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने बालिग होने के बाद अपनी इच्छा से शादी की है और उन्हें परिवार की ओर से खतरा है।

ईंट भट्ठे पर हुई थी पहली मुलाकात
तोताराम बरेली की फरीदपुर तहसील क्षेत्र के दीपपुर तिराह गांव का रहने वाला है, जबकि रजिया हरदोई के सांडी कस्बे की निवासी बताई गई है। दोनों की मुलाकात मिर्जापुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हुई थी।

दोनों वहां मजदूरी और ईंट पाथने का काम करते थे। काम के दौरान बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद उन्होंने शादी कर साथ रहने का फैसला किया।

युवती का आरोप- परिवार ने किया विरोध
गौरी के मुताबिक, जब परिवार को उसके रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। उसका आरोप है कि परिवार ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट भी की। उस पर दूसरी जगह शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था।

गौरी ने बताया कि परिवार के विरोध के बावजूद दोनों संपर्क में रहे। परिवार के कुछ सदस्य जब नानी के घर गए थे, उसी दौरान वह घर से निकलकर तोताराम के पास पहुंच गई। इसके बाद दोनों बरेली आए और शादी करने का फैसला किया।

शपथ पत्र में अपनी इच्छा से धर्म अपनाने का दावा
दोनों ने बरेली कचहरी में नोटरी से प्रमाणित शपथ पत्र तैयार कराने की बात कही है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, रजिया की जन्मतिथि 1 मई 2007 और तोताराम की जन्मतिथि 15 जून 2003 दर्ज है।

शपथ पत्र में युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने और गौरी देवी नाम रखने की बात कही है। वहीं तोताराम ने बिना दहेज और किसी तरह के प्रलोभन के उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने की बात कही है।

आश्रम में शुद्धिकरण के बाद हुआ विवाह
आश्रम के महंत आचार्य केके शंखधार के मुताबिक, दोनों की ओर से शपथ पत्र और प्रमाण पत्र वकील के माध्यम से प्रस्तुत किए गए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद आश्रम में युवती की धार्मिक दीक्षा और अन्य वैदिक संस्कार कराए गए।

इसके बाद दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए और वरमाला की रस्म पूरी की गई।

गौरी बोली- भगवान शिव में आस्था है
विवाह के बाद गौरी ने कहा कि वह कई वर्षों से हिंदू धर्म और भगवान शिव में आस्था रखती है। उसके मुताबिक, परिवार उसके प्रेम संबंध का विरोध कर रहा था और दूसरी जगह शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। गौरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय प्रशासन से खुद, अपने पति और ससुराल के सदस्यों की सुरक्षा की मांग की है।

वहीं तोताराम का कहना है कि दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह किया है। उसका आरोप है कि गौरी के परिवार की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है।

पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार
विवाह के बाद दोनों ने वीडियो बयान जारी कर पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल युवती द्वारा परिवार पर लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मामले में युवती की उम्र, विवाह और धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ उसके लगाए आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 11 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 12 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 12 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 12 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 12 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 13 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 13 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 13 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 13 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 13 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 13 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 13 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 14 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!