तेज रफ्तार का कहर: 2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मागोद-मनावर मार्ग पर ग्राम झरण के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
12 वर्षीय रेशम गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। हादसे में अंतर पिता लालसिंह, धूमसिंह पिता अंतरसिंह निवासी केशवी और भूरसिंह निवासी सालियामाल की मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय रेशम गंभीर रूप से घायल हुई है।
एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया, पुलिस वाहन से पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जीराबाद पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर देखकर उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और उसे पुलिस वाहन से तत्काल गंधवानी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे एंबुलेंस से धार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
दो दिन में इसी मार्ग पर दूसरा हादसा
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम झरण के पास इसी मार्ग पर दो दिन पहले भी सड़क हादसा हुआ था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्राम पंचायत खेड़ी बलवारी के सरपंच पति इरभान किराड़े ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
अंधा मोड़ और तेज रफ्तार बन रहे हादसों की वजह
ग्रामीणों का कहना है कि झरण मार्ग पर अंधा मोड़ और वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। उनका दावा है कि अमझेरा क्षेत्र में कई जगह स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के बाद हादसों में कमी आई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से झरण मार्ग पर भी जरूरत वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और अन्य सड़क सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!