खबर
Top News

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर: 3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
सावन के अंतिम दिनों में सीहोर पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। सीवन नदी से लेकर कुबेरेश्वरधाम तक कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। बारिश और धूप की परवाह किए बिना श्रद्धालु पवित्र जल लेकर धाम की ओर बढ़ रहे हैं।

तैयारियां लगभग पूरी
24 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार और 25 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

3 क्विंटल फूलों से होगा बाबा का विशेष श्रृंगार
सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को कुबेरेश्वरधाम में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा के अनुसार, बाबा के श्रृंगार में तीन क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल होगा।

मुरली मनोहर मंदिर में भगवान शिव-पार्वती, भगवान राम-माता सीता और भगवान श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमाओं का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शाम की भव्य आरती मुख्य आकर्षण रहेगी।

अगले दिन 11 किमी चलेगी कांवड़ यात्रा
अंतिम सोमवार के अगले दिन 25 अगस्त को सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वरधाम तक करीब 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में होने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

फिलहाल यात्रा मार्ग पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।

सीवन नदी पर 600 नलों से होगी जलभराई
कांवड़ियों को पवित्र जल भरने में परेशानी न हो, इसके लिए सीवन नदी के महिला घाट से ब्रिज और कोलीपुरा तिराहे तक करीब 600 नल लगाए गए हैं। नगर पालिका ने पानी की आपूर्ति के लिए चार लाइन और चार मोटर पंप लगाए हैं।

42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी चौराहा क्षेत्र 24 अगस्त की सुबह से 25 अगस्त की रात 12 बजे तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। बस स्टैंड, तहसील चौराहा, इंदौर नाका, कोलीपुरा तिराहा और ऋषि सुपर बाजार की तरफ से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

बाहर से आने वालों के लिए तीन पार्किंग स्थल
इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलहदाखेड़ी स्टेडियम और RTO कार्यालय के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भोपाल की ओर से आने वाले वाहन PG कॉलेज ग्राउंड, जबकि श्यामपुर मार्ग से आने वाले वाहन BSI ग्राउंड में पार्क किए जा सकेंगे। पार्किंग से आगे श्रद्धालु पैदल नदी चौराहे तक पहुंचेंगे।

100 से ज्यादा सेवा स्टॉल, 2 हजार से ज्यादा सेवादार
कांवड़ यात्रा मार्ग पर 100 से अधिक सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पेयजल, केले, चाय-नाश्ता, फलाहारी खिचड़ी और भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। कुबेरेश्वरधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने 2 हजार से ज्यादा सेवादार पहुंच रहे हैं।

भजन और झांकियों से भक्ति का माहौल
अखंड हिंद फौज के स्वयंसेवक भी मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं संभालेंगे। कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए देशभर के प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। यात्रा में शिव भजनों के साथ धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे और अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

पांच जगह मेडिकल टीम तैनात
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर पांच प्रमुख मेडिकल पॉइंट बनाए गए हैं। मानक बाग, डीमार्ट, चौपाल सागर, परमार ढाबा और मोगराफूल जोड़ पर स्वास्थ्य दल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कुबेरेश्वरधाम परिसर के विभिन्न स्थानों पर भी मेडिकल व्यवस्था रहेगी।

PHC गुड़भेला-नापलाखेड़ी जोड़ और SHC चितोड़िया हेमा को भी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा गया है।

लाखों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका ने ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल के साथ स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी।

सावन के अंतिम सोमवार और अगले दिन निकलने वाली कांवड़ यात्रा के साथ सीहोर में दो दिन तक आस्था, सेवा और शिवभक्ति का बड़ा संगम देखने को मिलेगा।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 11 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 11 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 12 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 12 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 12 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 12 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 12 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 12 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 12 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 13 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 13 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 13 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 13 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!