दिग्गज अभिनेत्री का निधन: 3 महीने से चल रहा था इलाज; मुंबई में ली आखिरी सांस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की वरिष्ठ अभिनेत्री आशा सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 22 अगस्त को मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह करीब तीन महीने से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थी और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर है।
कृपी का किरदार निभाया था
आशा सिंह को सबसे ज्यादा पहचान बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी सीरियल ‘महाभारत’ से मिली थी। इस धारावाहिक में उन्होंने कृपी का किरदार निभाया था। वह कृपाचार्य की बहन और अश्वत्थामा की मां के रूप में नजर आई थीं।
महाभारत की कृपी बनकर घर-घर पहुंची
बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित धारावाहिकों में रही है। शो के कई किरदार आज भी दर्शकों की यादों में बसे हुए हैं। इन्हीं में आशा सिंह का कृपी का किरदार भी शामिल है।
कृपी के नाम से याद करते रहे
कहानी में कृपी की भूमिका सीमित थी, लेकिन आशा सिंह की सहज और प्रभावी अदाकारी ने इस किरदार को अलग पहचान दिलाई। यही वजह रही कि लंबे समय बाद भी कई दर्शक उन्हें ‘महाभारत’ की कृपी के नाम से याद करते रहे।
निर्देशक ने बताया था क्यों चुना था कृपी के लिए
महाभारत से जुड़ा आशा सिंह का एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आता रहा है। बताया जाता है कि सीरियल के सेट पर निर्देशक रवि चोपड़ा से एक बार पूछा गया था कि कृपी के किरदार के लिए आशा सिंह को ही क्यों चुना गया।
इस पर रवि चोपड़ा ने उनकी आंखों में दिखाई देने वाली करुणा, दया और विनम्रता का जिक्र करते हुए उन्हें कृपी के किरदार के लिए उपयुक्त बताया था।
तीन महीने से चल रहा था इलाज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा सिंह पिछले करीब तीन महीने से फेफड़ों में संक्रमण से जूझ रही थीं। उनका इलाज जारी था, लेकिन 22 अगस्त को मुंबई में उनका निधन हो गया।
उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री ने एक अनुभवी कलाकार खो दिया है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं, लेकिन ‘महाभारत’ की कृपी उनके सबसे यादगार किरदारों में गिनी जाती है। उनके निभाए किरदार और अभिनय को दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!