देखिए वीडियो: इस प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरे; वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उन्नाव।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरकर कार से रवाना होने का वीडियो सामने आया है।
घटना शनिवार को उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम की बताई जा रही है। वीडियो रविवार को सामने आने के बाद मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
कार्यक्रम में पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत सतीश महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। वीडियो में महाना राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे की ओर सलामी देते और हाथ जोड़ते नजर आते हैं।
इसके बाद वे मंच के पीछे की ओर उतरकर कुछ दूरी पर खड़े समर्थकों के पास पहुंचते हैं। समर्थक उनके पैर छूते दिखाई देते हैं। इसके बाद महाना कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाते हैं।
प्रधानाचार्य परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे थे महाना
मामला उन्नाव के पूरन नगर स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज का है। यहां प्रधानाचार्य परिषद का अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गई थी। सतीश महाना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
वे शनिवार शाम करीब 4 बजे कॉलेज के आस्था सभागार पहुंचे और करीब 40 मिनट तक कार्यक्रम में रहे। इस दौरान ‘शिक्षा प्रभा’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाना ने प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान देश के विकास की नींव हैं और संस्थान मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा।
आयोजकों ने दी अलग वजह
राष्ट्रगान के दौरान महाना के कार्यक्रम स्थल से चले जाने को लेकर आयोजकों का कहना है कि जिस स्थान पर महाना मौजूद थे, वहां से काफी दूरी पर राष्ट्रगान बज रहा था। आयोजकों के मुताबिक, इसी वजह से वीडियो में स्थिति अलग दिखाई दे रही है।
हालांकि वायरल वीडियो में महाना राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे उतरते और इसके बाद कार से रवाना होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
उन्नाव कांग्रेस कमेटी के नेता दिनेश शुक्ला ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर लिया और इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से चले गए। दिनेश शुक्ला ने सवाल किया कि राष्ट्रगान के दौरान इस तरह चले जाना क्या राष्ट्रगान का अपमान नहीं है?
राम मंदिर को लेकर भी दिया बयान
कार्यक्रम में सतीश महाना ने राम मंदिर के लिए दी गई राशि को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए दी गई राशि भगवान के चरणों में समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस राशि को वापस मांगने की बात आस्थावानों को दुख पहुंचाने वाली है।
फिलहाल राष्ट्रगान के दौरान उनके कार्यक्रम स्थल से जाने को लेकर सामने आए वीडियो और आयोजकों के स्पष्टीकरण के बाद मामला चर्चा में है।
संबंधित समाचार

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; वीडियो पर किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!