खबर
Top News

गुंडों से ट्रैफिक संभलवाया: त्योहारों से पहले पुलिस आई एक्शन मोड में; बच्चों की सुरक्षा से लेकर महिला अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
गुंडों से ट्रैफिक संभलवाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी त्योहारों को देखते हुए डीसीपी जोन-1 के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ असामाजिक तत्वों को भी व्यवस्था से जोड़ दिया।

आजाद नगर पुलिस ने चिह्नित बदमाशों और गुंडों की प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था में ड्यूटी लगाई, वहीं सदर बाजार और मल्हारगंज में पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस के मुताबिक, आजाद नगर क्षेत्र के चिह्नित आरोपियों और गुंडों को प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी। पुलिस की इस पहल से बदमाशों पर निगरानी रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

इस दौरान गुंडे-बदमाश चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आए। ईद-उल-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन, गणेश उत्सव, जन्माष्टमी और गोगा नवमी को लेकर पुलिस ने आयोजकों और शांति समितियों के साथ बैठकें कीं। जुलूस के रास्तों, यातायात, विद्युत सुरक्षा और ध्वनि सीमा को लेकर आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं।

राऊ और राजेंद्र नगर में एसीपी निधि सक्सेना ने बैठक ली, जबकि मल्हारगंज और सदर बाजार में डीसीपी नरेंद्र रावत ने आयोजकों से सीधे संवाद किया। सदर बाजार और मल्हारगंज क्षेत्र में डीसीपी नरेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल मार्च किया। एडीसीपी जोन 1 सुमित केरकेट्टा और एसीपी अशोक जादौन सहित पुलिस बल ने प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस
राऊ के संजय नगर, नेहरू नगर, पालपट्टी और झूलेलाल नगर में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल सुरक्षा और अनजान लोगों के प्रलोभन से बचने की जानकारी दी गई। बच्चों को संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।

तेजाजी नगर पुलिस ने महिला अपराधों में शामिल आरोपियों को महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो प्रसारित नहीं करने का भी संकल्प कराया गया।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

9 minutes ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

9 minutes ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

16 minutes ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

17 minutes ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

21 minutes ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

25 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

26 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

40 minutes ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

43 minutes ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 1 hour ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 1 hour ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

about 1 hour ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

about 1 hour ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

about 1 hour ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

about 1 hour ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

about 1 hour ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 1 hour ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!