खबर
Top News

एक ही पेड़ पर मिले दो जिगरी दोस्तों के शव: रात में घर से निकले थे; एक दिन पहले हुआ था विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 4:13 pm
शेयर करें:
एक ही पेड़ पर मिले दो जिगरी दोस्तों के शव

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दो जिगरी दोस्तों के शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सेमरा के पास एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले।

गांव में मचा हड़कंप
दोनों शनिवार रात अपने-अपने घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे। सुबह दोनों के शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।

दोनों पड़ोसी और दोस्त थे
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आकाश मीणा और 24 वर्षीय आरिफ अली के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी थे और लंबे समय से गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों अक्सर साथ ही रहते और घूमते थे।

रातभर तलाश के बाद मिली मौत की खबर
परिजनों ने बताया कि शनिवार रात दोनों युवक घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बाद आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई।

रविवार सुबह सेमरा के पास एक पेड़ पर दोनों के शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पैरों का जमीन से छूना बना जांच का अहम बिंदु
पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दोनों शव एक ही पेड़ पर इस तरह मिले कि उनके पैर जमीन से टकरा रहे थे।

परिजनों को संदेह है कि दोनों युवकों की हत्या के बाद शवों को पेड़ पर लटकाया गया हो सकता है। हालांकि, इस आशंका की अभी पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

एक दिन पहले हुआ था विवाद
मृतक आकाश के चाचा रामवचन मीणा के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले गांव में आकाश का एक शराबी व्यक्ति से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उस व्यक्ति ने आकाश को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इसी घटना को आधार बनाकर परिवार हत्या की आशंका जता रहा है। पुलिस अब इस विवाद और धमकी के एंगल की भी जांच करेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सिविल लाइन थाने के उपनिरीक्षक रणवीर सिंह जाट के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जाने हैं। पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 15 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 15 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 15 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 16 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 16 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 16 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 16 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 16 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 16 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 16 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 17 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 17 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 17 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 17 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 17 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 17 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 17 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!