हादसे सेे एक दिन पहले धनंजय ने स्पीडबोट में किया था सफर: वीडियो में दिखी तेज रफ्तार और सुरक्षा पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इंदौर निवासी धनंजय वर्मा ने हादसे से ठीक एक दिन पहले इसी स्पीडबोट में सफर किया था और 5 मिनट 18 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो हादसे के बाद गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा गति- धनंजय अपने मित्र के साथ द्वीप के स्थानीय बाजार की ओर जा रहे थे। उन्होंने वीडियो में बताया कि स्पीडबोट समुद्र की ऊंची लहरों को चीरते हुए तेज गति से दौड़ रही थी। उनके अनुसार बोट की अनुमानित गति करीब 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी, जिसके कारण बोट में लगातार तेज झटके लग रहे थे।
वीडियो में वर्मा बताते नजर आ रहे हैं कि स्पीडबोट इतनी तेजी से चल रही थी कि उनके हाथ से मोबाइल फोन समुद्र में गिरने की स्थिति बन गई थी। समुद्री लहरों के कारण बोट कई बार उछलती दिखाई दे रही है और यात्रियों को संतुलन बनाए रखने में परेशानी हो रही थी।
कई यात्री बिना सुरक्षा उपकरणों के कर रहे थे यात्रा -वीडियो में बोट के अंदर के दृश्य भी कैद हुए हैं, जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ यात्रियों ने ही लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जबकि कई यात्री बिना सुरक्षा उपकरणों के यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद यह तथ्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
अगले ही दिन पलट गई बोट, 15 भारतीयों की मौत
हादसे के अगले दिन शनिवार सुबह फु क्वोक द्वीप के पास वही स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। दुर्घटना में दो महिलाओं सहित 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। बोट में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय और 4 क्रू सदस्य शामिल थे। मृतकों में 10 पर्यटक तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के बताए जा रहे हैं।
ऊंची लहरें बनीं हादसे की वजह
हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समुद्र में मौसम अचानक खराब हो गया था और ऊंची लहरें उठ रही थीं। बताया जा रहा है कि बोट जब तट से लगभग 400 मीटर दूर थी, तभी वह पलट गई।
नाव होन मे रुट आइलैंड से एन थोई पोर्ट लौट रही थी, तभी समुद्री परिस्थितियां बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई पर्यटकों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी और बोट पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे फंस गए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!