खबर
Top News

‘देवदुर्लभ’...तुम इंतजार करो: कांग्रेस नेता को हाथोहाथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाने पर प्रदेशभर के भाजपाई सकते में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
‘देवदुर्लभ’...तुम इंतजार करो

राकेश के जरिये भाजपा में दोहराया गया ‘नरेंद्र सलूजा’ एपिसोड

भाजपा के खांटी नेता-कार्यकर्ता पद पाने के लिए कर रहे इंतजार, दल बदलकर आए नेता हाथोहाथ हुए उपकृत

पार्टी न निगम मंडल प्राधिकरण में नियुक्ति कर पा रही, न एल्डरमैन बना रही, मूल कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा

कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की खुलकर मुखालिफत करने वाले कांग्रेस नेता राकेश यादव भाजपा को बहुत मुफीद लगे

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुम ‘देवदुर्लभ’ हो। तुम दरी ही बिछाओ। तुम ‘अनुशासित सिपाही’ हो, तुम खामोश रहो। जो हो रहा है, उस पर एक ‘हर्फ’ न कहो। तुम ‘सिपाही’ हो, पार्टी के लिए जी-जान से लड़ो-भिड़ो, लेकिन बदले में पार्टी से कोई उम्मीद मत रखो। तुम ‘संगठननिष्ठ’ हो, अपने हिस्से के पद-प्रतिष्ठा पर तुम्हारा कोई हक नहीं।

तुम ‘वफादार’ हो, तुम्हें तुम्हारे हिस्से की उपलब्धि के लिए टकटकी लगाए इंतजार ही करना है। तुम पार्टी के लिए भले ही कितना भी खून-पसीना बहा लो, तुम्हें सरकार व संगठन से मोहताज रहना ही होगा। तुम दल को जीत पर जीत दिला रहे हो, तुम पार्टी के हर अभियान, आंदोलन, प्रशिक्षण शिविर में मुस्तैद हो, लेकिन ये मत भूल जाना कि तुम सत्ता के रहमोकरम पर ही रहोगे। तुम कोई दूसरे दल से आए नेता हो? तुम कोई दलबदलू हो? तुम कोई सत्ता व संगठन को तुरत-फुरत ‘लाभ’ देने की स्थिति में हो?

तुम क्या ‘ठाकरे’ वाली भाजपा के नेता-कार्यकर्ता हो? भूलना नहीं है तुम्हें, तुम ‘सत्ता वाली भाजपा’ के अब नेता-कार्यकर्ता हो। जब सत्ता चाहेगी, तब ही तुम्हें कोई पद मिलेगा। संगठन से न्याय की उम्मीद मत करना। वह भी आजकल सत्ता के ही अधीन रहता है। इसलिए जब सत्ता बोलेगी, तब ही तुम उपकृत हो पाओगे। चाहे फिर तुम इसके कितने ही असल हकदार हो। भूलो नहीं, तुम्हारे हिस्से में सिर्फ इंतजार ही है...!

कां ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की खुलकर मुखालिफत करने वाले कांग्रेस के ‘सोफेस्टिक नेता’ राकेश यादव रातोरात व हाथोहाथ अब भाजपाई हो गए हैं। न सिर्फ भाजपाई, बल्कि कमलदल के लिए इतने निष्ठावान कि प्रदेश भाजपा ने उन्हें न सिर्फ कमल का दुपट्टा ओढ़ाया, बल्कि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद का पट्टा भी पहना दिया। कांग्रेस से बाहर किए गए यादव इतनी जल्दी भाजपाई हो जाएंगे, ये किसी को इल्म नहीं था।

हाल-फिलहाल उनकी पार्टी में कोई उपयोगिता वैसे नजर आ भी नहीं रही थी। न वे कोई कुशल संगठक या राजनीतिक रणनीतिकार थे, जो भाजपा के काम आते। पार्टी के पास यादव जैसे नेताओं की तो बूथ स्तर पर ही भरमार है। इसके बावजूद वे न सिर्फ भाजपाई हो गए, बल्कि वह पद भी पा लिया, जिसके लिए भाजपा में कई नेताओं के बाल काले से सफेद हो गए। प्रदेश भाजपा के इस फैसले से प्रदेशभर के भाजपाई न सिर्फ हैरत में, बल्कि सकते में भी हैं।

राकेश यादव के जरिये भाजपा में एक बार फिर ‘नरेंद्र सलूजा’ एपिसोड दोहराया गया। स्व. सलूजा तो प्रवक्ता पद पर काम कर ही रहे थे और वे मीडिया को अरसे से कांग्रेस की तरफ से ‘मेंटेन’ कर ही रहे थे। कमलनाथ जैसे नेता के वे खास फरमाबरदार थे।

उस समय उनको तोड़कर भाजपा में लाना शिवराज सरकार का रणनीतिक कदम माना गया था। लिहाजा वे पार्टी को प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अनमने ही सही, हजम हो गए थे, लेकिन राकेश यादव को लेकर ऐसा कुछ 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पार्टी में नजर नहीं आ रहा।

उलटे उन्हें प्रवक्ता बनाने पर पार्टी हलकों में गहरी निराशा महसूस हुई है। राकेश यादव मूलतः आरटीआई एक्टिविस्ट हैं और इंदौर विकास प्राधिकरण जैसी संस्थाएं उनकी सक्रियता का अहम केंद्र रही हैं। प्राधिकरण के भाजपाई दौर में भी उनकी रेसकोर्स रोड पर लगभग नियमित ही दस्तक रही है।

उन्हें कांग्रेस में भी ‘अभिजात्य वर्ग का नेता’ ही माना जाता था, जिसका कार्यक्षेत्र जमीन पर कम, ड्रॉइंग रूम व कॉफी हाउस अथवा सोशल मीडिया, बयान, विज्ञप्ति तक था। अब वे सीधे ‘बोलवचन’ के लिए मशहूर भाजपा के ‘माइक’ बना दिए गए और वह भी प्रदेश स्तर पर। इस फैसले को न सिर्फ भाजपा, बल्कि प्रदेश की राजनीति में हैरत के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी में सालभर से टकटकी लगाए हो रहा इंतजार... मध्य प्रदेश में एक तरफ भाजपा न तो निगम, मंडलों व प्राधिकरणों में नियुक्ति कर पा रही है, न एल्डरमैन बना पा रही। कई मोर्चे भी नूतन नियुक्तियों की बाट जोह रहे हैं। पार्टी स्तर पर हर बार इस मुद्दे पर हलचल तेज होती है और मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है। इंदौर इस सबसे गहरे से वाकिफ है। यहां इंदौर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष व बोर्ड की नियुक्तियों को लेकर तो अब खबरें कम, मजाक व चुटकुले ज्यादा चलने लगे हैं।

एल्डरमैन का हाल ये है कि अब कोई बनना ही नहीं चाहता। बने भी क्यों? नगर निगम का अब कार्यकाल बचा ही कितना? ऐसे ही निगम-मंडल व प्राधिकरण के हाल हो चले हैं। सरकार अपना आधा कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है, लेकिन इन जगहों पर नियुक्तियों का इंतजार बरकरार है।

अगर नियुक्तियां होती भी हैं, तो अध्यक्ष व बोर्ड को एक कार्यकाल कार्य करने तक की अवधि नहीं मिलना है। चुनावों की घोषणा के साथ ही सब नियुक्तियां स्वतः ही शिथिल हो जाती हैं। ऐसे में जब पार्टी ‘आयातित नेताओं’ के लिए एकाएक लाल कालीन बिछाती है, तो पार्टी हलकों में रोष के साथ-साथ निराशा व अवसाद भी तेजी से घर कर जाता है। हां, इसमें उज्जैन के सनवर पटेल की पुनः वक्फ बोर्ड में तैनाती व राकेश यादव की बेहतरीन ताजपोशी अपवाद हैं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 14 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 14 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 15 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 15 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 15 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 15 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 15 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 15 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 15 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 15 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 15 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 16 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 16 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 16 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 16 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 16 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 16 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 16 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!