किस विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग: किस कारण उठ रही ऐसी आवाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठी है। इसकी वजह है उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और उससे जुड़े मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग।
पुजारी और हिंदू जागरण मंच ने की मांग
महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश शर्मा और हिंदू जागरण मंच ने केंद्र और राज्य सरकार से महाकाल मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
बारह ज्योतिर्लिंग में भी इसी तरह की मांग
उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की खबर सामने आने के बाद बारह ज्योतिर्लिंग में भी इस तरह की व्यवस्था लागू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।
महेश शर्मा ने कही ये बात
महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश शर्मा के अनुसार कोई गैर-हिंदू सनातन धर्म में आस्था रखता है तो उसे मंदिर आने से नहीं रोका जाना चाहिए, लेकिन यदि कोई व्यक्ति केवल घूमने-फिरने अथवा गलत मंशा के साथ मंदिर में आता है तो ऐसे लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
घर वापसी करने वालों को छोड़ें
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी के अनुसार सभी 12 ज्योतिर्लिंग में ऐसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग घर वापसी कर चुके हैं, उन्हें छोड़कर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
2025 में 12 गैर हिंदू महाकाल में पकड़ने का दावा
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने दावा किया कि वर्ष 2025 में हिंदू जागरण मंच ने महाकाल मंदिर परिसर से एक दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ा है, जो लड़कियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे थे।
उज्जैन के अन्य मंदिर में भी ऐसा हो
हिंदू जागरण मंच के अनुसार काल भैरव, मंगलनाथ और सांदीपनि आश्रम जैसे शहर के प्रमुख मंदिरों में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

मिलावटखोरों पर शिकंजा:खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

फर्जी सिम गिरोह का खुलासा:एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी:मां अहिल्या की नगरी में कोई नहीं सोता भूखा

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!