कर्ज से परेशान मकान मालिक ने खुद को मार ली गोली, मौत: बैंक की सीज कार्रवाई के दौरान उठाया आत्मघाती कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र की स्कीम-74 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक द्वारा मकान सीज करने की कार्रवाई के दौरान एक मकान मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हेमंत ब्रह्मवंशी के रूप में हुई है, जिन्होंने बैंककर्मियों की मौजूदगी में यह आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार हेमंत ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ऋण लिया था। कर्ज की अदायगी नहीं हो पाने के चलते बैंक अधिकारी कोर्ट के आदेश पर उनके मकान को सीज करने पहुंचे थे। बैंककर्मी ऊपर मकान में दस्तावेजी कार्रवाई कर रहे थे, इसी दौरान नीचे हेमंत ने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
नगर पालिका में काम करते थे पिता
बताया जा रहा है कि हेमंत ब्रह्मवंशी के पिता स्वर्गीय एसडी ब्रह्मवंशी नगर पालिका में कार्यरत थे और उन्होंने सेवा काल में अच्छी संपत्ति अर्जित की थी। परिवार करीब 25 वर्षों से इसी क्षेत्र में रह रहा था। हेमंत के परिवार में उनकी पत्नी, बड़ा बेटा मोनिल (25), बेटी वैभवी (19) और छोटा बेटा शुभम (18) हैं। मोनिल बेंगलुरु में आईटी कंपनी एक्सेंचर में कार्यरत है, जबकि बेटी वैभवी बी-टेक की पढ़ाई कर रही है और छोटा बेटा शुभम भी अध्ययनरत है।
कोविड काल के बाद फेल हो गई थीं दोनों किडनियां
सूत्र के अनुसार हेमंत शराब पीने के आदी थे और कुछ वर्षों से उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। कोविड काल के बाद उनकी दोनों किडनियां फेल हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें हर महीने डायलिसिस कराना पड़ता था। हेमंत की मां का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका था, जबकि पिता की मृत्यु कोविड काल के दौरान हुई थी।
सूत्र के अनुसार बीमारी, नशे की लत और आर्थिक तंगी के चलते हेमंत धीरे-धीरे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। पिता द्वारा छोड़ी गई संपत्ति भी समय के साथ बिकती चली गई और आर्थिक हालात लगातार बिगड़ते गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बैंक से संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!