3 मासूमों की मौत: भाई को बचाने गए बच्चे खुद डूबे; खंती में भरा था बारिश का पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
शहर के वार्ड नंबर 12 में बुधवार दोपहर एक हादसे में तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा मोगरा रोड पर नर्मदा लिंक परियोजना के लिए खोदी गई खंती में हुआ। बारिश के कारण खंती में गहरा पानी भर गया था।
खंती में भरे पानी में नहाने उतरे थे
जानकारी के मुताबिक, सुबाल सिंह के बेटे पृथ्वीराज (12) और प्रशांत (16) अपने रिश्तेदार दीक्षांत और अखिलेश सिंह (14) के साथ दोपहर करीब 1 बजे मोगरा रोड की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे खंती में भरे पानी में नहाने उतरे थे।
तीन बच्चे पानी में डूब गए
इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरे बच्चे भी पानी में उतर गए। देखते ही देखते तीन बच्चे पानी में डूब गए। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
खुली खंती में भरा था बारिश का पानी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नर्मदा लिंक परियोजना के लिए खोदी गई खंती को खुला छोड़ने पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि खंती के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और बारिश के बाद इसमें गहरा पानी भर गया था।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के आसपास बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!