खबर
Top News

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा: असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 2:28 pm
शेयर करें:
19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्याम सुंदर राजपूत ने संस्कार सिटी कॉलोनी में तीन प्लॉट के नाम पर 19.50 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कमिश्नर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में दावा किया गया है कि प्लॉट बेचने वालों ने रकम लेने के बाद न तो कब्जा दिया और न ही पैसा लौटाया, जबकि बाद में पता चला कि कॉलोनी का वास्तविक मालिक कोई और है। शिकायत के अनुसार, अंबिकापुरी एक्सटेंशन निवासी श्याम सुंदर राजपूत ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी से ग्राम पूवार्दा जुनार्दा स्थित संस्कार सिटी के प्लॉट क्रमांक 154, 155 और 156 खरीदने का अनुबंध किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि एएम देवकॉन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मोहम्मद जावेद शेख, साजिद शेख, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद रफीक और उनकी सहयोगी हेमा ने चेक और नकद के जरिए कुल 19.50 लाख रुपए ले लिए।

राजपूत का आरोप है कि भुगतान के दौरान कई किस्तों में चेक भी दिए गए, लेकिन बाद में पता चला कि जिस कॉलोनी के प्लॉट बेचे गए, उसके मालिक ही दूसरे व्यक्ति हैं। इसके बाद से आरोपी लगातार आजकल कहकर टालमटोल करते रहे और अब फोन तक नहीं उठाते।

धमकी देने का भी आरोप... शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रुपए मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी कि जो करना है कर लो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि आरोपी पुलिस में पैसे बांटने जैसी बातें कहकर कार्रवाई न होने का डर दिखाते रहे। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार पर पड़ा असर

राजपूत ने आवेदन में लिखा कि उन्होंने यह संपत्ति अपनी पत्नी और बेटी के भविष्य की सुरक्षा के लिए खरीदी थी। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे विवाद से परिवार गहरे मानसिक तनाव में आ गया और उनकी बेटी पहले से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने अपनी वृद्धावस्था और बीमारी का हवाला देते हुए प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग की है।

ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त को भी भेजी शिकायत... शिकायतकर्ता ने कमिश्नर से धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई कराने के साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल और लोकायुक्त को भी भेजी है। उन्होंने आरोपियों की कथित अघोषित संपत्ति की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

संबंधित समाचार

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला
Top News

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

about 7 hours ago
ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

about 8 hours ago
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

about 8 hours ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

about 8 hours ago
भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान
Top News

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

about 9 hours ago
बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

about 9 hours ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

about 9 hours ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

about 9 hours ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

about 9 hours ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

about 9 hours ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

about 9 hours ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

about 9 hours ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

about 10 hours ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 10 hours ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 10 hours ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 10 hours ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 10 hours ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!