दौसा बस अग्निकांड: शहर के दो यात्रियों को नम आंखों से अंतिम विदाई, डीएनए जांच से हुई पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्थान के दौसा में तीन दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले इंदौर के दो यात्रियों निर्मला गुप्ता और भूमि भोरे का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों की पहचान डीएनए जांच रिपोर्ट के आधार पर सुनिश्चित होने के बाद गुरुवार देर रात उनके पार्थिव शरीर इंदौर लाए गए थे। दोनों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
हादसे में बस में लगी थी भीषण आग
यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब हंस ट्रेवल्स की बस और एक ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जो करीब एक घंटे तक जलती रही। इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें इंदौर के दोनों यात्री भी शामिल थे, जबकि 22 यात्री घायल हुए।
निर्मला गुप्ता का अंतिम संस्कार रीजनल पार्क मुक्तिधाम में
निर्मला गुप्ता का अंतिम संस्कार इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम में किया गया। उनके पुत्र मयंक गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार, रिश्तेदार और परिचितों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
निर्मला गुप्ता अपने पति चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ चारधाम यात्रा पर गई थीं। हादसे में उनके पति किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन निर्मला बस के अंदर सीटों के बीच फंस गईं और बाहर नहीं निकल सकीं। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा, परिजन रो-रोकर बेहाल नजर आए।
भूमि भोरे का अंतिम संस्कार विजयनगर मुक्तिधाम में
दूसरी मृतका भूमि भोरे का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके निवास स्थान मेघदूत नगर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार विजयनगर मुक्तिधाम में किया गया।
उनके छोटे भाई दक्ष भोरे ने मुखाग्नि दी। पड़ोसियों और परिचितों ने बताया कि भूमि चारधाम यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित थीं, लेकिन किसी ने कल्पना नहीं की थी कि यात्रा इस तरह दुखद मोड़ ले लेगी।
हादसे से पहले परिवार से हुई थी आखिरी बातचीत
परिजनों के अनुसार, हादसे से कुछ घंटे पहले चंद्रप्रकाश गुप्ता ने रात करीब 11:30 बजे परिवार से फोन पर बात की थी और अगले दिन इंदौर लौटने की जानकारी दी थी। लेकिन कुछ ही घंटों बाद, रात करीब 2:30 बजे यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।
परिवारों में गहरा शोक
दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि यह हादसा अचानक और बेहद भयावह था, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। निर्मला गुप्ता के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। एक बेटी विदिशा में कलेक्टर, दूसरी ग्वालियर में सरकारी डॉक्टर और बेटा बेंगलुरु में कार्यरत है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!