गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’: जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को रीगल चौराहे पर बेटियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।
गांधी प्रतिमा के सामने आयोजित ‘न्यायाग्रह’ में बेटियों ने खुद को प्रतीकात्मक रूप से जंजीरों से बांधकर सवाल उठाया कि सुरक्षा के नाम पर महिलाओं की आजादी पर बंदिशें क्यों लगाई जाएं?
जंजीरों के जरिए दिया संदेश
प्रदर्शन में शामिल बेटियों ने जंजीरों को प्रतीक बनाकर महिलाओं की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे उठाए। उनका कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इसके लिए उनके पहनावे, आने-जाने, शिक्षा, काम और व्यक्तिगत फैसलों पर प्रतिबंध लगाना समाधान नहीं हो सकता।
‘सुरक्षा का मतलब कैद नहीं’
कार्यक्रम में प्रकाम्या परमार ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ होने वाले अपराधों का समाधान उनकी स्वतंत्रता सीमित करना नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था जरूरी है, जिसमें बेटियां बिना डर शिक्षा हासिल कर सकें, काम कर सकें और अपने सपनों को पूरा करते हुए सम्मान के साथ जीवन जी सकें।
सत्याग्रह की तर्ज पर ‘न्यायाग्रह’
गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को आयोजकों ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह से प्रेरित ‘न्यायाग्रह’ का नाम दिया। जंजीरों के प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए महिलाओं के अधिकार और भयमुक्त जीवन की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान ‘न्याय चाहिए, बंदिशें नहीं’ और ‘बेटियां बंद नहीं, बेखौफ चाहिए’ जैसे संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी स्वतंत्रता और अधिकारों को बनाए रखने की मांग सामने रखी गई।
संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!