दतिया उपचुनाव परिणाम: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी है। आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से कुल 6,583 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आठवें राउंड में भी बढ़त
दतिया शहर के आठवें राउंड में ही कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले 3,288 वोटों की बढ़त मिली।लगातार बढ़ रही बढ़त के बीच कांग्रेस खेमे में उत्साह है, जबकि भाजपा को आगामी राउंड में स्थिति बदलने की उम्मीद है।
उमंग सिंघार बोले- भाजपा के लोगों ने भी दिलाए कांग्रेस को वोट
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस की बढ़त को लेकर कहा कि भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने भी कांग्रेस के पक्ष में वोट दिलाने में मदद की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों के निष्कर्ष के चलते कांग्रेस को मतगणना में बढ़त मिल रही है।
नरोत्तम मिश्रा का दावा- भाजपा ही जीतेगी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अभी भी भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वे शुरुआत से ही भाजपा की जीत की बात कह रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव में किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी पार्टी की सामूहिक मेहनत होती है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है और इसका परिणाम जरूर मिलेगा।
राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई थी सीट
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।
2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था। अब उपचुनाव की मतगणना में भी कांग्रेस शुरुआती राउंड से बढ़त बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!