दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा: 30 जुलाई को होगा मतदान; 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/नई दिल्ली।
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दतिया विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न कर ली जाएगी। दतिया विधानसभा सीट विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के कारण रिक्त हुई है, जिस पर अब उपचुनाव कराया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के साथ बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को राजपत्र अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। आयोग ने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
मतदाता मतदान के दौरान फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) के अलावा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पेंशन दस्तावेज, सरकारी सेवा पहचान पत्र तथा निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्रों के माध्यम से भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आपराधिक प्रकरणों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए हैं। यदि किसी उम्मीदवार पर आपराधिक मामले लंबित हैं, तो उसकी जानकारी निर्धारित समयावधि में समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और राजनीतिक दलों की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित करना अनिवार्य होगा।
आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन संभावित उम्मीदवारों ने पिछले दस वर्षों के दौरान किसी शासकीय आवास का उपयोग किया है, उन्हें नामांकन से पहले संबंधित विभागों से बिजली, पानी, टेलीफोन और किराये सहित अन्य देयों का 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' प्राप्त करना होगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव को मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी दिनों में उम्मीदवारों के चयन, चुनाव प्रचार और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!