खबर
Top News

दतिया विधानसभा उपचुनाव: इस पूर्व मंत्री ने खरीदा नामांकन फॉर्म: बढ़ीं सियासी अटकलें, भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक नहीं घोषित किए उम्मीदवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 4:48 pm
शेयर करें:
दतिया विधानसभा उपचुनाव

खुलासा फर्स्ट, दतिया। 
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने से चुनावी चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है।

हालांकि नामांकन फॉर्म खरीदना चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं माना जाता, लेकिन इसे उनकी संभावित उम्मीदवारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।

तीसरे दिन चार लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
बुधवार को डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अलावा बालकिशन विश्वकर्मा (छतरपुर), वेदराम कुर्मी (दमोह) और हंशमुखी लोधी ने भी नामांकन पत्र खरीदे। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के तीन दिनों में कुल 9 लोगों ने नामांकन फॉर्म ले लिए हैं, लेकिन अब तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।

तीन दिन में किसने खरीदे फॉर्म?
पहले दिन- दामोदर यादव (आजाद समाज पार्टी) और केशव यादव तथा दूसरे दिन अवधेश नायक (कांग्रेस), हरदास, रामसिंह। तीसरे दिन डॉ. नरोत्तम मिश्रा, बालकिशन विश्वकर्मा, वेदराम कुर्मी और हंशमुखी लोधी।

भाजपा और कांग्रेस की सूची का इंतजार
उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दतिया में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा और कांग्रेस की पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी तथा नामांकन प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा नामांकन पत्र खरीदने के बाद भाजपा की रणनीति को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

कांग्रेस में भी बदले समीकरण
उधर कांग्रेस में भी बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि यदि संगठन चाहे तो उनके परिवार के बजाय किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि टिकट देना या न देना पूरी तरह पार्टी नेतृत्व का निर्णय है और पार्टी जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, उसके समर्थन में वह पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है। यदि पार्टी को कोई बेहतर उम्मीदवार मिलता है तो उसे टिकट दिया जाए, वह पूरी निष्ठा से उसकी जीत के लिए काम करेंगे।

कांग्रेस में कौन हैं प्रमुख दावेदार?
राजेंद्र भारती के इस रुख के बाद कांग्रेस में अब दो नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं- अवधेश नायक, पूर्व उपाध्यक्ष, पाठ्य पुस्तक निगम और घनश्याम सिंह, दतिया से दो बार विधायक रह चुके नेता। गौरतलब है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले अवधेश नायक को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में विरोध के चलते टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

30 जुलाई को होगा मतदान
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 13 जुलाई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा बाकी होने के कारण दतिया का चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। अब सभी की निगाहें दोनों प्रमुख दलों की प्रत्याशी सूची और आगामी चुनावी रणनीति पर टिकी हैं।


संबंधित समाचार

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

1 minute ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

4 minutes ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

8 minutes ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

11 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

12 minutes ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

17 minutes ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

24 minutes ago
प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में
Top News

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

25 minutes ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

33 minutes ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

37 minutes ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

38 minutes ago
दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’
Top News

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

about 1 hour ago
प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़
Top News

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

about 1 hour ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव
Top News

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी
Top News

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट
Top News

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

about 2 hours ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!