दलित नाबालिग का अपहरण कर धर्मांतरण: मंदसौर में हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
यहां दलित समाज की एक नाबालिग का अपहरण कर उसका धर्मांतरण करने वाले मेरठ के शकील मोहम्मद को लेकर अभा बलाई महासभा के अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में दलित समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। शकील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन से मांग की कि उसे ऐसी कड़ी सजा दिलवाए कि फिर कभी कोई विधर्मी किसी हिंदू बेटी की ओर नजर उठाकर भी न देख सके।
परमार ने बताया कि दलित समाज की नाबालिग को मेरठ के शकील मोहम्मद ने स्नैप चैटिंग के दौरान फंसा लिया और गत 26 जनवरी को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद भगा ले गया।
16 वर्षीय उक्त छात्रा को वो रतलाम के रास्ते इंदौर ले गया और यहां से मेरठ ले गया। वहां से वो उसे दिल्ली और गाजियाबाद लेकर गया। इस दौरान वो नाबालिग से उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म करता रहा।
इसके बाद उसने गाजियाबाद में उसे कलमा और नमाज पढऩे के लिए मजबूर किया। साथ ही, इस्लाम कबूल करने लिए प्रताडि़त किया। उसका नाम भी मुमताज रख दिया। मंदसौर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कल इस घटना को लेकर परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या दलित समाज के लोग पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे और बताया कि वे इस मामले में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। अब उक्त शकील मोहम्मद के खिलाफ ऐसा केस बनाएं ताकि फिर कभी कोई विधर्मी किसी हिंदू बेटी की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सके।
इस दौरान अशोक खींची, सावन मकवाना, सुरेश चौहान, नागूलाल चौहान, अर्जुन मालवीय, राधेश्याम देवड़ा, राहुल मेहर, गोविंदराम मालवीय, लखन मालवीय, नागेश मालवीय, विष्णु मालवीय, झमकलाल परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!