सिलेंडर चोरों का खुलासा: 4 हुए गिरफ्तार; गैस एजेंसियों में काम कर चुके हैं आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गैस सिलेंडर चोरी की लगातार बढ़ती वारदातों के बीच तेजाजी नगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा किया है, जिसने शहर के सात थाना क्षेत्रों में दर्जनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
पुलिस ने गैंग के हिस्ट्रीशीटर सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 घरेलू गैस टंकियां, 6 भारी वाहनों की बैटरियां और चोरी में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, 10 जून को माउंटबर्ग कॉलोनी स्थित डॉ. लाहोटी के फार्म हाउस से गैस टंकियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान एक सक्रिय गैंग का खुलासा हुआ, जो लंबे समय से शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने गैंग के सरगना हिस्ट्रीशीटर आनंद उर्फ भूरू मांडले (25) सहित सौरभ कैथवास (22), अनिकेत उर्फ अमन कौशल और राहुल पाटीदार (25) को गिरफ्तार किया है।
बंद मकानों की करते थे रेकी - जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दिनभर अलग-अलग कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। जिस घर में ताला लगा मिलता, वहां मौका देखकर ताला तोड़ते और घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो जाते थे।
खास बात यह है कि आरोपी सौरभ और राहुल पहले गैस एजेंसियों में काम कर चुके हैं। उन्हें गैस सिलेंडरों की मांग और बिक्री की पूरी जानकारी थी, इसलिए चोरी के सिलेंडरों को आसानी से ठिकाने लगा देते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गैंग से जुड़े अन्य मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!