खबर
टॉप न्यूज

साइबर ठगों ने 8 को बनाया शिकार: ट्रेडिंग, टास्क, लोन और लिंक के बहाने लाखों की ठगी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

26 दिसंबर 2025, 3:07 pm
शेयर करें:
साइबर ठगों ने 8 को बनाया शिकार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगों ने ऐसा जाल बिछाया कि कोई यूएसडीटी ट्रेडिंग के नाम पर फंसा, कोई टास्क के लालच में लुटा तो किसी के खाते से ओटीपी और लिंक के जरिये पलभर में रकम साफ हो गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज 8 मामलों से खुलासा होता है कि ऑनलाइन ठगी अब शहर में संगठित अपराध का रूप ले चुकी है।

केस-1 : राजेंद्र नगर
राजेंद्र नगर पुलिस ने नीरज पिता नरेंद्र भागवत निवासी शिव सागर कॉलोनी की शिकायत पर मोबाइल नंबर 77639-12055 की धारक सुनीता कुमारी, 95910-29347 के धारक बलबीर सिंह और टीटीपीएस://ग्लोबिक्सवॉल्ट.कॉम/ वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज किया है। नीरज ने बताया उन्हें 26 अक्टूबर को सुनीता कुमारी का कॉल आया था। उसने यूएसडीटी ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा लाभ कमाने का झांसा दिया।

इसके बाद बलवीर का फोन आया। दोनों आरोपियों ने उन्हें झांसे में ले लिया। बलवीर के बताए अनुसार उन्होंने 30 अक्टूबर से 4 दिसंबर तक 5 दिन ट्रेडिंग की। इस दौरान उन्होंने अपने इंडसइंड बैंक खाते की एमटीएच कंपाउंड शाखा से 4,60,510, एसबीआई खाते से 45,700 रुपए आरोपियों को ट्रांसफर किए। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की केसरबाग रोड शाखा से 3 लाख रुपए का आरटीजीएस किया। इसके अलावा भी आरोपियों के बताए विभिन्न खातों में यूपीआई आईडी से पैसे ट्रांसफर किए। कुल 8 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। आरोपियों ने अपनी गलत पहचान बताकर यूएसडीटी ट्रेडिंग में लाभ कमवाने का झांसा देकर उन्हें ठग लिया।

केस-2 : कृष्णबाग कॉलोनी
कृष्णबाग कॉलोनी निवासी सलोनी नांदोकार के साथ भी धोखाधड़ी हुई। एरोड्रम पुलिस के अनुसार सलोनी ने बताया 11 दिसंबर को मोबाइल नं. 63932-65437 के धारक का फोन आया। उसने वीआईपी मेंबर होने का कहकर चार टास्क दिए और उन्हें पूरा करने पर पैसे मिलने की बात कही। इस पर वह टॉस्क पूरे करने लगी। शुरू में फायदा दिखाया।

उक्त राशि निकालने के लिए बताए खाते में रुपए जमा करने को कहा, जिसके चलते 1,63,600 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपए और मांगे जाने लगे। शंका होने पर पैसे जमा करने से मना किया तो सामने वाले ने कहा आप टास्क पूरा नहीं करोगे तो आपका पैसा डूब गया समझो।

केस-3 : शिवाजी नगर
शिवाजी नगर, मालवा मिल निवासी अशोक पिता जगन्नाथ घाडगे ने परदेशीपुरा थाने में केस दर्ज कराया कि 19 नवंबर को उन्हें अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने कहा कि आप अशोक बात कर रहे हैं। हां कहने पर उसने कहा कि आपको एक लिंक भेजी है, उसे चेक कर लो। उसके कहे अनुसार लिंक पर क्लिक करने पर आरोपी ने कहा कि आपको एक ओटीपी आएगा, वह बताना। ओटीपी बताने के कुछ देर बाद ही मेरा मोबाइल हैंग हो गया और मेरे मोबाइल पर एक-एक कर 70679-82657 व तीन अन्य मोबाइल नंबर से मैसेज आए और मेरे एसबीआई बैंक के अकाउंट से 1,27,984 रुपए कट गए।

केस-4 : स्कीम-136
स्कीम-136 निवासी लोकेंद्र तोमर ने लसूड़िया थाने में केस दर्ज कराया कि 4 दिसंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए बात की और मुद्रा लोन देने का झांसा दिया। इसके बाद उसने एक लिंक भेजी, जिसे चेक करने को कहा।

इसके बाद जिओ पेमेंट बैंक के अकाउंट (00052039 1333582) में लोन प्रोसेसिंग फीस के रूप में 8800 रुपए जमा करने को कहा। उक्त रुपए ट्रांसफर करने के बाद उसने अलग-अलग चार्जेस बताकर 6 से 22 दिसंबर के बीच 18 ट्रांजेक्शन के जरिये 5,18,940 रुपए ठग लिए।

केस-5 : विजय नगर
विजय नगर थाने में तुषार दुबे निवासी अंजनी नगर भमौरी ने ठगी का केस दर्ज कराया। बताया कि 19 दिसंबर को उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 1,42,139 रुपए ठग लिए।

केस-6 : सुदामा नगर
इलेक्ट्रिकल सामान के डिस्ट्रीब्यूटर अरविंद पिता वीरेंद्र कुमार शर्मा (58) निवासी सुदामा नगर के साथ भी धोखाधड़ी हो गई। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार अरविंद को 21 नवंबर को अनजान नंबर से अनुसूया नामक महिला का वाट्सएप पर मैसेज आया था। उसने स्टार रेटिंग टास्क के बारे में बताया और कहा कि प्रति रेटिंग पर 50 रुपए मिलेंगे।

इसके बाद उसने नीला नामक महिला के टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर लिया। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रुपए मिलने लगे। बाद में दो हजार रुपए जमा करवाए और 2600 रुपए लौटा दिए। इसके बाद जालसाजों ने इसी तरह विभिन्न तरीकों से कुल 3.68 लाख रुपए जमा करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर साइबर सेल को शिकायत कर बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई।

केस-7 : ई-चालान की लिंक भेजकर सवा लाख की ठगी
साइबर अपराधियों ने ड्राइवर के खाते से 1.23 हजार रुपए निकाल लिए। अपराधियों ने ई-चालान की लिंक भेजी और फोन हैक कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार विक्की महेश कुमार खत्री निवासी दशहरा मैदान के साथ ठगी की घटना हुई।

विक्की ने बताया कि 10 नवंबर को उसके मोबाइल पर वाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें ई-चालान लिखा हुआ था। लिंक ओपन करते ही विक्की के फोन का एक्सेस ठग के हाथ में चला गया और दो एफडी तोड़कर खाते से 1.23 लाख रुपए निकाल लिए गए।

केस-8 : डॉक्टर से सवा लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी
साइबर अपराधियों ने तेजाजी चौक, पालदा निवासी बीएचएमएस डॉक्टर जितेंद्र परमार से भी 1.28 लाख रुपए ठग लिए। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार जितेंद्र के पास 19 नवंबर को कॉल आया था। ठग ने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि वह कार्ड की लिमिट बढ़ा देगा। आरोपित ने फोन पर लिंक भेजी, जिसे ओपन करने के थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से 1,28,864 रुपए निकल गए।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 10 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 11 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 11 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 11 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 11 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 11 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 11 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 11 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 11 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 12 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 12 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 12 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 12 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 12 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!