साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा: अकाउंट खोलने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार; बैंक से थी सांठगांठ
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
साइबर अपराध के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने डिजिटल ठगी में इस्तेमाल हो रहे “म्यूल बैंक अकाउंट” रैकेट का खुलासा करते हुए MP Online शॉप के संचालक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह रैकेट देशभर में होने वाले साइबर फ्रॉड की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
नरेन्द्र था पूरे रैकेट का मुख्य सूत्रधार
जांच में सामने आया कि नया बाजार स्थित महाकाल MP Online शॉप का संचालक नरेन्द्र सिंह सिकरवार इस पूरे रैकेट का मुख्य सूत्रधार था। वह बैंक कर्मियों से कथित सांठगांठ कर जरूरतमंद और गरीब लोगों के दस्तावेजों पर म्यूल अकाउंट खुलवाता था। हर एक खाते के बदले उसे 1,000 रुपये कमीशन मिलता था।
मिलता था मासिक किराया
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में यह भी सामने आया कि जिन लोगों के नाम पर ये बैंक खाते खोले जाते थे, उन्हें 5,000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे। हालांकि खातों पर पूरा नियंत्रण रैकेट चलाने वालों का होता था। एटीएम कार्ड, चेकबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी उन्हीं के पास रहते थे।
SSP को मिली थी अहम इनपुट
ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि देश में हो रहे कई बड़े डिजिटल फ्रॉड में जिन खातों का उपयोग किया जा रहा है, उनमें से अधिकांश ग्वालियर-चंबल अंचल से जुड़े हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह को जांच सौंपी गई।
6 आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच के बाद पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है। नरेन्द्र सिंह सिकरवार – संचालक, महाकाल MP Online (कंपू), अजय परिहार – नाका चन्द्रवदनी, बृजेश रजक – नाका चन्द्रवदनी, नकुल परिहार – झांसी रोड, नीकेश साहू – आमखो, कंपू, परमाल सिंह पाल – दर्पण कॉलोनी, थाटीपुर।
80 ATM कार्ड बरामद
महाकाल MP Online शॉप की तलाशी के दौरान पुलिस ने 80 अलग-अलग बैंक खातों के ATM कार्ड बरामद किए। इनमें 74 फिनो बैंक, 1-1 SBI, Union Bank, Kotak Bank, NSDL, Punjab & Sind Bank के कार्ड शामिल हैं।
इन खातों की जांच साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल के माध्यम से की गई, जिसमें अधिकांश खाते साइबर फ्रॉड से जुड़े पाए गए।
तीन महीने से सक्रिय था रैकेट
पुलिस जांच में पता चला है कि यह म्यूल अकाउंट रैकेट पिछले तीन महीनों से सक्रिय था। क्राइम ब्रांच ने शॉप से जुड़े कंप्यूटर, लैपटॉप, रजिस्टर और डाटा एंट्री रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।
म्यूल बैंक अकाउंट क्या होते हैं?
म्यूल बैंक अकाउंट वे खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर ठग ठगी की रकम को ट्रांसफर और निकालने के लिए करते हैं। ये खाते आमतौर पर गरीब या जरूरतमंद लोगों के नाम पर खोले जाते हैं, लेकिन उनका संचालन अपराधी करते हैं।
जांच जारी
SSP धर्मवीर सिंह के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!