खबर
Top News

कंस्ट्रक्शन कारोबारी से साइबर ठगी: लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल; अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
कंस्ट्रक्शन कारोबारी से साइबर ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला विजयनगर क्षेत्र का है, जहां केवायसी अपडेट करने के नाम पर ठगों ने एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी से करीब 2.10 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।

खुद को बैंक अधिकारी बताया
आरोपियों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर वीडियो कॉल किया और एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही व्यवसायी का मोबाइल हैक हो गया और खाते से रकम निकाल ली गई। मामले में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद विजय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड एप डाउनलोड करने के बाद आया कॉल
पुलिस के अनुसार विजय नगर निवासी प्रशांत तोमर कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने 9 जून की शाम एसबीआई क्रेडिट कार्ड से संबंधित एक मोबाइल एप डाउनलोड किया था। कुछ समय बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड का केवायसी अपडेट और फ्रेश वेरिफिकेशन करना जरूरी है। इसके लिए उसने एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा।

लिंक खुलते ही मोबाइल पर खो बैठे नियंत्रण
प्रशांत तोमर ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल की गतिविधियां असामान्य लगने लगीं। उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल कॉल डिस्कनेक्ट कर मोबाइल बंद कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुछ ही देर में उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए गए।

कार्ड ब्लॉक कराया, फिर दर्ज कराई शिकायत
ठगी का पता चलते ही प्रशांत ने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और बैंक से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच के बाद मामला विजयनगर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू
विजय नगर पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है। साइबर सेल की मदद से ठगी की रकम और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 15 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 15 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 16 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 16 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 16 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 16 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 16 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 16 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 16 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 16 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 17 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 17 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 17 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 17 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 17 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 17 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 17 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!