सालों से फरार शातिर गिरफ्तार: इतने स्थायी वारंट लंबित थे; इतने राज्यों में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर की चोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बैग काटकर नकदी और जेवर चोरी करने वाले कुख्यात सांसी गैंग के एक शातिर बदमाश को भोपाल रेल पुलिस (जीआरपी) ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सत्यभान सांसी उर्फ सत्यभान (40), पिता महेंद्र सांसी, हरियाणा के भिवानी जिले का निवासी है। उसके खिलाफ 15 स्थायी गिरफ्तारी वारंट लंबित थे और उस पर 54 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
ट्रेनों में बैग काटकर उड़ाते थे लाखों का सामान
सत्यभान सांसी कुख्यात सांसी गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरोह के सदस्य ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में यात्रियों के बीच सफर करते थे। मौका मिलते ही ब्लेड या चाकू से बैग और वॉलीबैग काटकर नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।
कई राज्यों में दर्जनों वारदातों को किया अंजाम
पिछले एक दशक में इस गैंग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और असम समेत कई राज्यों में दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया।
मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग, असम की जेल से लाया गया
भोपाल जीआरपी पुराने स्थायी वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान सत्यभान की तलाश में पुलिस ने हरियाणा के भिवानी, हिसार सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की गई। कुछ समय तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद अचानक उसका मोबाइल गुवाहाटी (असम) में बंद हो गया। पुलिस को संदेह हुआ कि वह किसी अन्य मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
जांच में पता चला कि सत्यभान को जालुकबाड़ी थाना, गुवाहाटी पुलिस ने एक अन्य अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भोपाल पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और उसे गुवाहाटी सेंट्रल जेल से भोपाल लाकर गिरफ्तार किया।
15 वारंट, 11 साल से फरार
जीआरपी के अनुसार आरोपी पर भोपाल जीआरपी के 13 और इटारसी जीआरपी के 2, कुल 15 स्थायी गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। उसके खिलाफ चोरी, भवन में चोरी, आदतन चोरी और साक्ष्य छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
वह पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और देशभर में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!